राजमनी ने वर्तमान विधायक को छोड़ा काफी पीछे

ALLAHABAD: कोरांव सीट अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार ही विधानसभा चुनाव हुआ था। इसमें बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। बीएसपी के राजबली जैसल ने सीपीएम के रामकृपाल को शिकस्त दी थी। 2017 में दूसरी बार चुनाव हुआ, जहां पहली बार कमल खिला। भाजपा प्रत्याशी राजमनी ने वर्तमान विधायक को भी पीछे छोड़ दिया।

कोरांव विधान सभा सीट से 44 हजार 755 मतों के साथ 2012 के विधानसभा चुनाव में विजयी हुए बसपा प्रत्याशी राजबली जैसल इस बार भी मैदान में थे। उनके सामने इस बार एक नहीं दो प्रबल दावेदार थे। पहले प्रत्याशी थे भाजपा के राजमनी कोल और दूसरे प्रत्याशी थे कांग्रेस के रामकृपाल जिन्होंने गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ा था। दोनों ने मिल कर राजबली जैसल को काफी पीछे छोड़ दिया। मतगणना शुरू होते ही राजबली जैसल एक बार पीछे हुए तो फिर पीछे ही रह गए और लड़ाई कांग्रेस के रामकृपाल और भाजपा के राजमनी के बीच होने लगी। जिसमें जीत राजमनी की हुई। उन्हें कुल एक लाख 296 वोट मिले। 53 हजार मतों से जीत दर्ज की।