BAREILLY:

परिवहन निगम जल्द ही कैशलेस सुविधा शुरू करने जा रहा है। पैसेंजर्स जल्द ही बसों में बिना कैश के भी सफर कर सकेंगे। बस यात्रियों को अपना अंगूठा लगाना होगा। अंगूठा लगाते ही उसका आधार से लिंक बैंक अकाउंट मशीन में आ जाएगा। पिन डालते ही यात्री केबैंक खाते से पैसा कट जाएगा.यदि बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, तो एटीएम कार्ड से भी टिकट का भुगतान करने की सुविधा होगी। कैशलेस सफर की सुविधा देने की योजना पर परिवहन निगम जोरशोर से काम कर रहा है। इसके लिए कंडक्टर को दी जाने वाली कैशलेस टिकटिंग मशीनों को अपडेट किया जा रहा है। जनवरी ख्0क्8 से यह सुविधा शुरू होगी।

 

एटीएम कार्ड से भी भुगतान

टिकटिंग मशीन आधार डाटाबेस से लिंक होगी। कैश नहीं होने पर यात्री इस मशीन में जैसे ही अंगूठा लगाएगा आधार के जरिए उसकी पहचान तुरंत सामने आ जाएगी। बशर्ते आधार बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए। यात्री के अंगूठा लगाते ही उसका आधार से लिंक बैंक अकाउंट मशीन में आ जाएगा। पिन डालते ही यात्री केबैंक खाते से पैसा कट जाएगा। जिसके बाद कंडक्टर मशीन से यात्री को टिकट निकालकर देगा। आधार के अलावा इस मशीन में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और भीम ऐप के जरिए भी पेमेंट करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

 

नहीं हो सकेगा फ्रॉड

यात्रियों के साथ फ्रॉड की घटनाओं को रोकने की पूरी व्यवस्था की जा रही है। इस तरीके से कोई फ्रॉड न हो इसलिए टिकट पर बैंक खाते से हुए लेनदेन की पूरी डिटेल होगी, जिससे यात्री मिलान कर सकेगा। इस टिकटिंग मशीन के लिए परिवहन निगम एक फुलप्रूफ सॉफ्टवेयर बनाने में जुटा है। जल्द से जल्द यह नई व्यवस्था शुरू हो सके इसके लिए रोडवेज में मौजूद ब्00 से अधिक टिकटिंग मशीन और कम्प्यूटर को अपडेट किया जा रहा है। अधिकारियों की मानें तो अगले एक महीने में मशीन को अपडेट करने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

 

 

- 550 बसें बरेली रीजन में हैं।

- 75 हजार से अधिक यात्री रोजाना करते हैं सफर।

- 60-65 लाख रुपए राजस्व रोजाना प्राप्त होता है।

 

अभी मौजूद सुविधा

- एसी बसों की ही सिर्फ एडवांस बुकिंग।

- जनरल, लोहिया आदि बसों का टिकट बस में ही बनता है।

- काउंटर से टिकट लेने पर भी कैश देना पड़ता है।

- चेंज को लेकर यात्रियों और कंडक्टर के बीच आए दिन कहासुनी होती है। नौबत मारपीट तक की आ जाती है।

 

बाद में मिलेगी यह सुविधा

- एसी के साथ ही जनरल बसों में भी एटीएम कार्ड से टिकट का भुगतान।

- काउंटर पर भी कार्ड से टिकट ले सकेंगे यात्री।

- चेंज न होने का बहाना कर कंडक्टर अधिक रुपए नहीं ले पाएंगे।

- कैश कैरी करने से की टेंशन से मिलेगा छुटकारा।

 

नई व्यवस्था को शुरू करने के लिए सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है। नए वर्ष से निगम के यात्री बसों में कैशलेस सफर कर सकेंगे।

आरबीएल शर्मा, एसएस, परिवहन निगम