ट्रंप को मिले 276 वोट
सभी सर्वेक्षणों को झुठलाते हुए रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने हिलेरी को करारी शिकस्त दी है। ह्वाइट हाउस पर ट्रंप ने कब्जा जमा लिया है। इस चुनाव में ट्रंप को 276 इलेक्टोरल वोट मिले। वहीं हिलेरी को 218 वोट हासिल हुए। इस तरह ट्रंप अमेरिका के 45वें रष्ट्रपति बन गए हैं।

us election 2016 : डोनाल्‍ड ट्रंप बने अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति
रिकॉर्ड मतदाताओं ने किया गया मतदान
20 करोड़ मतदाताओं में से रिकॉर्ड 4.62 करोड़ मतदाता पूर्व मतदान कर 2012 का रिकॉर्ड तोड़ चुके है। तब 3.23 करोड़ ने समय पूर्व मतदान किया था। विशेषज्ञ इसका फायदा हिलेरी को मिलने की संभावना बता रहे हैं। इससे पूर्व मिडनाइट वोटिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद न्यू हेम्पशायर में हिलेरी ने ट्रंप पर 32-25 की बढ़त बना ली थी। डिक्सविले नॉच में 4-2 और हार्ट्स लोकेशन में 17-14 से उन्होंने ट्रंप को हराया। मिसफील्ड में हिलेरी को चार और ट्रंप को 16 वोट मिले।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

International News inextlive from World News Desk