एना इवानोविच की तारीफ
जी हां आज डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में पहचाने जा रहे हैं। हालांकि महिलाओं के साथ डोनाल्ड ट्रंप के रवैये वाली बात किसी से छुपी नही हैं। ऐसे में इन दिनों उनका एक कुछ साल पहले का मामला काफी चर्चा में है। जब वह स्पेन की टेनिस स्टार मानी जाने वाली 29 वर्षीय एना इवानोविच पर फिदा हो गए थ्ो।
दुनिया में पसंद की जा रहीं
तीन साल पहले सर्बियाई प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने एना इवानोविच की खूब तारीफ भी की थी। ट्रंप ने पब्िलकली इस बात का जिक्र किया था एना इवानोविच सिर्फ स्पेन नहीं बल्कि दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हैं। उनके जैसी खूबसूरत लड़की उन्होंने कभी नहीं देखी है। आज उनके खेल के हुनर और खूबसूरती की वजह से उन्हें पूरी दुनिया में पसंद किया जा रहा है।
Quiz: किस क्रिकेटर के साथ रजनीकांत सेलिब्रेट करते हैं अपना B'day
अंतरराष्ट्रीय टेनिस से सन्यास
इसीलिए हॉट एना इवानोविच 2008 में दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी के पायदान पर भी पहुंची हैं। स्पेन की टेनिस स्टार एन इवानोविच ने इस साल पहला ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन भी जीता था। बतादें कि एना इवानोविच अंतरराष्ट्रीय टेनिस से सन्यास ले चुकी हैं। उन्होंने खुद को फिट न महसूस करने की बात कहकर अंतरराष्ट्रीय मैदान को अलविदा कहा था।
जब सानिया मिर्जा ने दिया राजदीप सरदेसाई को करारा जवाबSports News inextlive from Sports News Desk