यूपी में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह व राजा भैया ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत,एक लाख से ज्‍यादा वोटों से जीते

पंकज सिंह (नोएडा) :

गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह इस चुनाव में सबसे ज्यादा अंतर से जीतने वाले प्रत्याशी हैं। नोएडा में भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ रहे पंकज सिंह को 1,62,417 वोट मिले। जबिक उनके प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी को 58,401 वोट मिले। यानी कि पंकज को कुल 1,04,016 वोटों के अंतर से जीत मिली। यह सबसे बड़ी जीत है।

यूपी में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह व राजा भैया ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत,एक लाख से ज्‍यादा वोटों से जीते

रघुराज प्रताप सिंह (कुंडा) :

कुंडा विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने शानदार जीत दर्ज की है। राजा भैया को 1,36,597 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी प्रत्याशी जानकी शरण को 32,950 वोटों से संतोष करना पड़ा। यानी कि राजा भैया को कुल 1,03,647 वोटों के अंतर से जीत मिली है।

यूपी में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह व राजा भैया ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत,एक लाख से ज्‍यादा वोटों से जीते

श्रीकांत शर्मा (मथुरा) :

भाजपा के श्रीकांत शर्मा ने मथुरा विधानसभा से जीत दर्ज की है। श्रीकांत ने कुल 1,01,161 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। शर्मा को इस चुनाव में 1,43,361 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेसी उम्मीदवार प्रदीप माथुर को 42,200 वोट मिले।

National Newsinextlive fromIndia News Desk

National News inextlive from India News Desk