-पहली ट्रांस जेंडर उम्मीदवार जो लड़ रही दो-दो सीटों से

-महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी हैं मैडम रजनी रावत

मेयर के चुनाव में दिखा चुकीं ताकत
मैडम रजनी रावत ने 9 साल पहले नगर निगम दून का चुनाव जिस ढंग से लड़ा था, वो आज भी लोगों को याद है। जीत भले ही बीजेपी को मिली थी, मगर कांग्रेस को तीसरे स्थान पर पछाड़ते हुए रजनी रावत ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया था। टिहरी लोकसभा के उपचुनाव में रजनी के चुनाव लड़ने के ऐलान भर ने विजय बहुगुणा जैसे नेता को परेशान कर दिया था। अपने बेटे कांग्रेस प्रत्याशी साकेत के लिए बहुगुणा को रजनी का मान-मनौव्वल करना पड़ा था।

मैडम ने रोचक बना रखा है महाभारत

महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं रजनी

मैडम रजनी रावत उत्तराखंड महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। महिलाओं से जुडे़ मामलों में वे कई बार प्रखरता से अपना स्टैंड जाहिर कर चुकी हैं। कांग्रेस से टिकट न मिलने के बाद निर्दलीय बतौर चुनाव मैदान में उतरी रजनी रावत बेहतर प्रदर्शन के प्रति आशान्वित हैं। लोग उनके प्रचार में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। हालांकि ये दिलचस्पी वोट में कितना तब्दील हो पाएगी, ये समय बताएगा।

मैडम ने रोचक बना रखा है महाभारत

रजनी रावत की संपत्ति-लेखा जोखा
चल संपत्ति में 3 लाख कैश, बैंक डिपॉजिट 11165299.79, आभूषण 1500000 है। इनके पास कुल चल संपत्ति 23665299.79 है। वहीं अचल संपत्ति 12400000 है। इनके पास ऑडी फॉरच्यूनर वाहन है।