रितिक रोशन-ऐश्वर्या रॉय बच्चन:
अभिनेता रितिक रोशन और ऐश्वर्या की जोड़ी भी दर्शकों को काफी पसंद आई। धूम 2, जोधा अकबर जैसी फिल्मों में इस जोड़ी ने एक साथ काम किया। धूम2 फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म रही। इसके बाद इस जोड़ी फिल्म गुजारिश भी रही, हालांकि यह फिल्म कुछ खास नहीं चली।

अमिताभ बच्चन-रेखा:
अमिताभ और रेखा की जोड़ी भी एक जमाने में लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ा देने वाली रही। शायद तभी फिल्ममेकर्स ने इसका फायादा उठाया। इनकों लेकर 'दो अनजाने''राम-बलराम', 'मि. नटवरलाल', 'खून पसीना', 'सुहाग', 'सिलसिला', 'गंगा की सौगंध' समेत कई फिल्में बनीं।

valentine day special: ऑनस्क्रीन बॉलीवुड की 10 फेवरेट जोड़ियां

धर्मेंद्र-हेमा मालिनी:

धर्मेंद और हेमा मालिनी आज रियल वैलेंटाइन हैं। फिल्म 'शोले', 'बगावत', 'चाचा-भतीजा', 'चरस', 'राजा-जानी', 'दोस्ती', 'अली बाबा 40 चोर' सहित करीब 30 से अधिक फिल्मों काम किया। यह जोड़ी रियल लाइफ में भी खूब पसंद की गईं।

दीपिका पादुकोण-रनवीर सिंह:

दीपिका पादुकोण्ा और रनवीर सिंह इस साल वैलेंटाइन एक साथ मना रहे हैं। इनकी जोड़ी भी पर्दे पर खूब पसंद की जाती है। संजय लीला भसांली की फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला में यह जोड़ी खूबपसंद की गई। अभी हाल ही में बाजीराव मस्तानी में ये दोनों एक साथ फिर नजर आए।

शाहरुख खान-काजोल:

शाहरुख और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड में सबसे हिट जोड़ियों में एक है। फिल्म कुछ कुछ होता है, दिलवाले दुल्हिनयां ले जाएंगे, बाजीगर, कभी खुशी कभी गम समेत कई फिल्मों में इस जोड़ी ने काम किया है। इनकी ज्यादातर फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं। इन्हें  देखने के लिए लोग हेमशा क्रेजी रहे।

valentine day special: ऑनस्क्रीन बॉलीवुड की 10 फेवरेट जोड़ियां

करीना कपूर-शाहिद कपूर:

यह जोड़ी भी चर्चित जोड़ियों में एक है। फिल्म फिदा, चुप चुप के, 36 चाइना टाउन और जब वीमेट जैसी कई फिल्मों में यह जोड़ी खूब पसंद की गई। इस जोड़ी की वजह से कई फिल्मों ने काफी अच्छी कमाई भी की है।

सलमान खान-कटरीना कैफ:
आज यह जोड़ी भले ही साथ नहीं लेकिन कभी एक दूसरे के साथ रियल लाइफ में पर्दे के साथा चर्चा में रही। सलमान और कटरीना की जोड़ी फिल्म पार्टनर, हैलो, और युवराज जैसी फिल्मों में पसंद की गई। आज भी लोग इन्हें एक साथ देखने को बेकरार रहते हैं।

राजेश खन्ना-शर्मिला टैगोर:
एक जमाने में बॉलीवुड में अभिनेता राजेश खन्ना और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की जोड़ी भी काफी पसंद की गई। फिल्म 'आराधना', 'दाग', 'सफर', 'छोटी बहू', 'अमर प्रेम', 'राजा रानी' समेत और भी कई फिल्मों में इन दोनों ने एक साथ काम किया।

valentine day special: ऑनस्क्रीन बॉलीवुड की 10 फेवरेट जोड़ियां

दीपिका पादुकोण-रणबीर कपूर:
फिल्म 'बचना ये हसीनों' में इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई। इसके बाद फिल्म तमाशा में ये दोनों एक साथ नजर आएं। आज भी दोनों को एक-साथ स्क्रीन पर देखना दर्शकों को पसंद है। ये रियल लाइफ में भी करीब आए लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया।

अनिल कपूर-श्रीदेवी:

फिल्म लम्हें, जुदाई, मिस्टर इंडिया, रूप की रानी चोरों का राज, जैसी फिल्मों में यह जोड़ी नजर आई। यह जोड़ी भी बॉलीवुड की फेवरिट जोड़ियों में रही। हालांकि श्रीदेवी अनिल कपूर के बड़े भाई प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी कर उनकी भाभी बन गईं।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk