संदेश कन्नौजिया को उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद दे दिया था इस्तीफा

>

BAREILL Y: बरेली के सपा जिलाध्यक्ष को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। संदेश कन्नौजिया को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले वीरपाल सिंह यादव को थर्सडे फिर जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी के साथ ही संदेश कन्नौजिया से जिला उपाध्यक्ष के पद छीन लिया गया है और उनकी जगह विजेंद्र सिंह पटेल अब नए जिला उपाध्यक्ष होंगे। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने नई कार्यकारिणी की भी घोषणा कर दी है।

वीरपाल ने दे दिया था इस्तीफा

सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गत 5 सितंबर को संदेश कन्नौजिया को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया था। इसी के अगले दिन जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने बिथरी चैनपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार होने और संगठन को समय न देने पाने का हवाला देकर इस्तीफा दे दिया था। इसी के बाद से सपा के जिलाध्यक्ष का पद खाली चल रहा था। वीरपाल के इस्तीफा देने के पीछे चर्चा यह भी रही कि संदेश कन्नौजिया के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने से नाखुश होकर उन्होंने इस्तीफा दिया। इस बीच मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव को हटाकर शिवपाल यादव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया। इसके बाद वीरपाल को फिर जिलाध्यक्ष बना दिया गया.आपको बता दें संदेश कन्नौजिया पर पिछले दिनों बिथरी चैनपुर में होटल में मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा अन्य मामले भी उन पर दर्ज हैं।

नई कार्यकारिणी

वीरपाल सिंह यादव -अध्यक्ष

शराफत यार खां- उपाध्यक्ष

अरविन्द गंगवार-उपाध्यक्ष

विजेन्द्र सिंह पटेल-उपाध्यक्ष

संजीव यादव-महासचिव

बेचेलाल गंगवार-कोषाध्यक्ष

विशाल सागर-सचिव

किशन लाल यादव-सचिव

शफीक अहमद-सचिव

इंजी। नबबूत अली- सचिव

पन्नालाल साहू-सचिव

ठाकुर चन्द्र पाल सिंह-सचिव

राहुल कश्यप-सचिव

राजकुमार यादव-सचिव

देवीदास लाेधी-सचिव

ये बनाए गए सदस्य

मो। आरिफ, गेंदन लाल, आलमजीत सिंह, चमन सिंह, ताहिर रजा खां, पुरूषोत्तम गंगवार, पप्पू शर्मा, शफीक मुनीम, सुखपाल विश्वकर्मा, जगदीश यादव, इम्ति्याज अंसारी, राकेश प्रताप सिंह, बाबू सिंह गंगवार, आबिद अली, मासूक अली, महेश साहू, रविन्द्र यादव, नरेन्द्र सिंह, प्रमोद विष्ट, अनिल प्रजापति, अरविन्द बाल्मीकि, ब्रजेश श्रीवास्तव, दयाराम मौर्या, मदनलाल पाल, जितेन्द्र मौर्या, रनवीर सिंह गुर्जर, वफाउर्रहमान, हरिओम चौधरी, हाजी गुड्डू, कंचन यादव, अर्जुन पटेल, शहिद अंसारी, महफूज अली, अशोक गुप्ता, महबूब खां और चेतराम को सदस्य बनाया गया है।