RANCHI: जयपाल सिंह स्टेडियम में ब्म् करोड़ की लागत से वेंडर्स मार्केट बनाने की तैयारी में रांची नगर निगम जुट गया है। निर्माण कोलकाता की सिंगल इन्टरप्राइजेज प्रोजेक्ट कंपनी करेगी। सीएम रघुवर दास जयपाल सिंह स्टेडियम के विकास एवं वेंडर्स मार्केट की नींव रखेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सीपी सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर आशा लकड़ा करेंगी। भवन में क्फ् लिफ्ट, चार सीढ़ी, बैंक्वेट हॉल, पार्टी हॉल, किचन सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी।

दो फ्लोर में पार्किंग व्यवस्था

वेंडर्स मार्केट के प्लॉट का कुल एरिया 8क्7ब्0 वर्ग फीट है। सातों फ्लोर का कुल कवर एरिया ख्,9भ्,क्80 वर्ग फीट है। बेसमेंट के दो फ्लोर में पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसके साथ-साथ ग्राउंड फ्लोर प्लस फोर बिल्डिंग होगी। पूरे भवन में भ्00 के करीब दुकानें बनेंगी। करीब ब्00 टू व्हीलर व फोर व्हीलर गाडि़यां पार्क हो सकेंगी। इसके अलावा जयपाल सिंह स्टेडियम में जॉगिंग ट्रैक सहित अन्य निर्माण भी होगा।

भ्000 से ज्यादा स्ट्रीट वेंडर्स हैं

रांची शहर में भ्000 से ज्यादा वेंडर्स सड़क किनारे अपनी दुकान लगा कर रोजी-रोटी चला रहे हैं। अस्थाई दुकानों के कारण इन्हें बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। निगम की ओर से फेज वाइज इन दुकानदारों को पक्की दुकान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।