देश में खाने की चीजों का बड़ा संकट

इस तेल समृद्ध देश में खाना लूटने को लेकर भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो चुकी है। बीते दिसंबर से वेनेजुएला में खाने की चीजों का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। विपक्षी पार्टी के सांसद कार्लोस पैपरोनी ने बताया कि पश्चिमी वेनेजुएला के अपरेय शहर में लुटेरों ने कई दिनों तक दुकानों और भंडारों को निशाना बनाया।

आर्थिक रूप से खस्‍ताहाल वेनेजुएला में भूख के मारे लोगों ने लूट ली दुकानें और कर लिया 300 जानवरों का शिकार

यहां की महिलाएं टॉप सेलेब एक्ट्रेस, मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स, फिर भी पर्यटकों को पसंद नहीं ये देश

82 फीसदी लोग जी रहे गरीबी में

वेनेजुएला की आर्थिक हालत खस्ता है। तेल के घटते दाम, बढ़ती मुद्रास्फीति और भ्रष्टाचार ने देश को काफी नुकसान पहुंचाया है। बीते बुधवार को एक ट्रक में आटा और मुर्गों को लेकर जा रहे 19 साल के युवक को लुटेरों ने गोली मार दी और सारा सामान लूट लिया। यह घटना गुआनारे की है। एक रिपोर्ट के अनुसार वेनेजुएला के लगभग 82 फीसदी निवासी गरीबी में जी रहे हैं।

आर्थिक रूप से खस्‍ताहाल वेनेजुएला में भूख के मारे लोगों ने लूट ली दुकानें और कर लिया 300 जानवरों का शिकार

इस देश में पेट्रोल की कीमत 64 पैसे प्रति लीटर से भी कम, 5 देश जहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल

51 फीसदी लोग नहीं भर पा रहे पेट

इनमें भी 51 प्रतिशत लोग तो ठीक से अपना पेट भी नहीं भर पाते हैं। हालांकि सरकार इस आंकड़े से सहमत नहीं है। कच्चे तेल के दाम में तेजी से हुई गिरावट के बाद से ही वेनेजुएला का आर्थिक संकट गहराता चला गया। स्थिति यह है कि देश का प्रशासनिक तंत्र ध्वस्त हो चुका है। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो हालात को नियंत्रित कर पाने में बुरी तरह विफल रहे हैं।

आर्थिक रूप से खस्‍ताहाल वेनेजुएला में भूख के मारे लोगों ने लूट ली दुकानें और कर लिया 300 जानवरों का शिकार

भारत, वेनेजुएला के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में भी होगी नोटबंदी

International News inextlive from World News Desk