23 साल की उम्र में किया था पहला वीडियो लॉन्च
जनाब ये लड़का हिमाचल के शिमला जिला का रहने वाला है। नाम है विक्की चौहान। बॉलीवुड शार्ट फिल्म अंटू की अम्मा में अध्यापक का मुख्य किरदार निभाने वाले विक्की चौहान के पहाड़ी गानों ने यू-ट्यूब पर धमाल मचा दी है। महज 6 दिन के अंदर ही एक लाख से अधिक लोक उनके गाने पहाड़ी बंदे को देख चुके हैं। विक्की बचपन से ही पहाड़ी गायकी से जुड़े हैं। वह अपने गानों को खुद लिखते और निर्देशन भी करते हैं। महज 23 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला वीडियो एलबम रिलीज कर दिया था। इसके अलावा गढ़वाली गीतों में भी विक्की की अच्छी पकड़ है।
सोशल मीडिया पर हिट हो रहा है ये पहाड़ी सिंगर
ऐसे मिली बॉलीवुड में विक्की को इंट्री
विक्की चौहान का जन्म शिमला उपमंडल के रोहडू छाजपुर गांव में 6 फरवरी 1978 हुआ था। नरेन्द्र सिंह चौहान और चन्द्र कला के बेटे विक्की चौहान पहाड़ी गाने गा कर कुछ ही दिनो में आपना नाम रौशन कर दिया है। विक्की ने कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र और इतिहास में मास्टर डिग्री की। इसके बाद बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने कहा कि उन्हें बॉलीवुड में एंट्री मिल गई है। पहाड़ी गानों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। विक्की ने कई गाने गाये हैं। उनके कुछ गानों पर लाखों हिट्स आये हैं।

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk