- आई फॉलोअप

-गांव के शादीशुदा दो बच्चों के पिता से थे संबंध

-मनोज कुजूर पर बना रही थी शादी करने का दबाव

-शादी से इनकार करने पर युवक को मारने का आरोप

RANCHI: अरगोड़ा थाना पुलिस ने रेप के आरोपी मनोज कुजूर की हत्या के आरोप में पीडि़त युवती को जेल भेज दिया है। बताया गया कि उसका रिकॉर्ड पहले से ही संदेहास्पद है। पीडि़त महिला को गांव वालों ने उसकी गलत हरकतों के कारण गांव से पहले ही निकाल दिया था। इसके बाद युवती रांची में रहकर दाई वगैरह का काम करती थी।

पुलिसकर्मी के साथ था संबंध

बताया जाता है कि मनोज कुजूर से संबंध होने के पहले वह खूंटी जिला बल के एक पुलिसकर्मी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। उसकी हरकतों की वजह से ही उस पुलिसकर्मी ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद युवती गांव के ही एक शादीशुदा दो बच्चों के पिता के साथ रहने लगी। काफी दिन बाद उससे भी लड़ाई-झगड़ा होने लगा।

ब् दिन बाद मनोज की थी शादी

अरगोड़ा थाना में शुक्रवार को पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने कहा कि मनोज कुजूर की चार दिनों बाद ही शादी होनी थी। चूंकि युवती का मनोज से पहले से ही संबंध था। इसलिए वह उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाती थी।

बेड़ो में सेना के जवान की मौत

शुक्रवार की सुबह बेड़ो थाना क्षेत्र के रांची-गुमला एनएच-ख्फ् में असरो गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सेना के जवान कुलदीप बेक की मौत हो गई। घटना सुबह 7.फ्0 बजे के आसपास की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक, कुलदीप बेक अपनी स्कूटी पर सवार होकर रांची से गुमला के सिसई शिवनाथपुर गांव जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।