By: Chandra Mohan Mishra | Publish Date: Fri, 26 Aug 2016 17:38:04 (IST) यूं तो इंटरनेट पर आपने एक से बढ़कर एक स्टंट करते लोगों को देखा होगा, और कुछ लोगों को उन्हें स्टंट करते देखकर डर लगता है तो किसी को खुद वैसा करने का जोश आ जाता है। खतरनाक स्टंट करने की इसी होड़ में रोमानिया के दो लड़कों ने बाजी ही जीत ली है। रोमानिया के टार्गा ज्यू शहर के रहने वाले निकोलाय और फ्लेव्यू ने 840 फीट ऊँची चिमनी की छत पर एक पहिए वाली साइकिल चलाकर डर की एक नई कहानी लिख दी है। इन दोनों लड़कों ने इतनी ऊँची चिमनी पर चढ़कर 2 से 3 फुट चौड़ी छत पर यूनी साइकिलिंग करने के अलावा कई भयानक स्टंट किए हैं। बादलों को छूती इस चिमनी की इस छत पर बहुत थोड़ी सी ही जगह थी, जहां निकोलाय और फ्लेव्यू ने सेल्फी स्टिक पर हाईटेक गोप्रो कैमरा लगाकर एक से एक डरावने स्टंट और कलाबाजियां की हैं। डर की एक नई कहानी लिखने वाले इन दो लड़कों ने इतनी ऊँचाई पर जा करतब किए हैं उन्हें देखकर आपके बदन में झुरझुरी दौड़ जाएगी। तो देखिए इन स्टंट मास्टर्स का अमेजिंग वीडियो।
लेटेस्ट वीडियो Papa to be Varun Dhawan ने पैप्स संग केक काटकर मनाया बर्थडे, गिफ्ट में मिला BabyJohn का नया पोस्टर Disha Patani के एयरपोर्ट लुक ने चुराया फैंस का दिल, व्हाइट ट्यूब टॉप में दिखीं So Hot 'मुझे साजन के घर जाना है...' पर जमकर नाची होने वाली दुल्हनिया Arti Singh President Droupadi Murmu पहुंचीं Rishikesh के परमार्थ निकेतन और भव्य अंदाज में की गंगा जी की आरती कभी बालों को संवारा, कभी गाल पर किया Kiss ... दूल्हे Deepak Chauhan पर प्यार लुटाती दिखी Arti Singh