फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक कार्निवाल के दौरान एक महिला को झूला झूलना महंगा पड़ गया और उसकी जान बाल-बाल बची। एक मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किए गए वीडियो में यह दिल दहला देने वाला वाकया कैद हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि एक मेले में एक महिला और उसकी फ्रेंड 'द एड्रेनलिन' नामक झूले पर हैं। जैसे ही यह राइड चलती है, कुछ ही सेंकेंड में महिला का सुरक्षा बेल्टा खुल जाता है लेकिन उसके पैर उसी में फंसे रह जाते हैं, जिसकी वजह से वह उसी में उल्टीट लटक जाती है। बाद में काफी मशक्कत के बाद महिला को बचाया जाता है। देखें यह खौफनाक वीडिेयो।