विद्या बालन ने कहा सोच बदलो

विद्या बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' 17 नवंबर को रिलीज हो रही है। ऐसे में विद्या जगह-जगह फिल्म प्रमोशन कर रहीं। एक कार्यक्रम के दौरान विद्या से एक पत्रकार ने अजीबोगरीब सवाल पूछ लिया। पत्रकार ने उनके मोटापे को लेकर कमेंट किया। इसके जवाब में विद्या ने कहा कि मैं जैसी हूं और जिस तरह की फिल्में कर रही हूं उससे काफी खुश हूं। लेकिन मेरी आशा रहेगी कि आप लोगों का नजरिया बदल जाए तो अच्छा होगा।

किसने विद्या बालन को कह दिया मोटा? ये 6 हसीनाएं हुईं मोटी से पतली

जरीन खान

बॉलीवुड अभिनेत्री हॉट एक्ट्रेस जरीन खान पहले काफी मोटी थीं। 2010 में आई फिल्म 'वीर' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली जरीन अब काफी पतली हो गई हैं। हालांकि इसके लिए इन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी।

किसने विद्या बालन को कह दिया मोटा? ये 6 हसीनाएं हुईं मोटी से पतली

भूमि पेडनेकर

फिल्म दम लगा के हईशा की एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर तो अपने वजन को लेकर काफी चर्चा में भी रही हैं। कभी 89 किलो वजन वाली इस एक्ट्रेस ने आज अपने आप को काफी स्लिम ट्रिम बना लिया है।

किसने विद्या बालन को कह दिया मोटा? ये 6 हसीनाएं हुईं मोटी से पतली

सोनम कपूर

आज अभिनेत्री सोनम कपूर के फिगर से लोगों की नजरें नहीं हटती हैं। कम ही लोगों को पता है कि कभी सोनम गोलू मोलू थीं। उनका वजन 90 किलो था। उन्होंने बाद में करीब 30 किलो वेट लॉस किया।

किसने विद्या बालन को कह दिया मोटा? ये 6 हसीनाएं हुईं मोटी से पतली

सोनाक्षी सिन्हा

फिल्म दबंग से फिल्मों में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी काफी मोटी थीं। सोनाक्षी ने अपना फिगर मेनटेन करने के लिए करीब 30 किलो वजन कम किया है। आज वह काफी फिट दिखती हैं।

किसने विद्या बालन को कह दिया मोटा? ये 6 हसीनाएं हुईं मोटी से पतली

आलिया भट्ट

आज जिस क्यूट सी आलिया भट्ट को देखने के लिए लोग एक्साइटेड रहते हैं कभी इनका मजाक उड़ता था। आलिया ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए काफी मेहनत कर अपना वजन कम किया। पहले वह बहुत मोटी थीं।

किसने विद्या बालन को कह दिया मोटा? ये 6 हसीनाएं हुईं मोटी से पतली

परिणीति चोपड़ा

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी इन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। आज छरहरी काया में दिखने वाली परिणीति चोपड़ा कभी काफी मोटी थीं। इस नए अवतार के लिए परिणीति ने काफी वर्कआउट किया।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk