-बलुआ में अतिरि1त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना

ष्ट॥न्रूक्कन्क्त्रन्हृ/क्कन्ञ्जहृन्: विकास कार्यो की प्रगति देखना चाहते हैं। कुछ कारणों से इन कार्यो में व्यवधान आया। कुछ मुखिया को लगा कि उनके अधिकार छीने गए हैं। जबकि वे गलतफहमी के शिकार हो गए। यह बातें सीएम नीतीश कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि हम हर पंचायत का विकास करना चाहते हैं। यदि आप सात निश्चय योजना को देखेंगे तो इसके तहत हर घर नल का जल, हर घर तक प1की गली और नाली, हर घर में बिजली पहुंचाने पर कार्य हो रहे हैं। इसमें हमने ग्राम पंचायतों को शामिल किया। 2018 तक सभी घरों में बिजली का कने1शन होगा। बुधवार को चकिया प्रखंड के बलवा में विकास समीक्षा यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने मुखिया और वार्ड सदस्यों के विवाद पर कहा कि गांव में जब शौचालय बन जाएगा और घर-घर नल का जल होगा तो इसका श्रेय मुखिया को ही मिलेगा।

विकेंद्रीकरण पर 5ारोसा

सीएम ने कहा कि गांधी के सत्याग्रह का चंपारण है। गांधी को सत्ता के विकेंद्रीकरण पर 5ारोसा था। उनका विचार था कि गांव-गांव का विकास हो। स5ाी को जरूरी नागरिक सुविधाएं मिले। जब ऐसा होगा तो सही मायने में विकास होगा। सीएम ने बलुवा में अतिरि1त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व मेहसी प्रखंड के सेमरा घाट पर पुल बनवाने की घोषणा की। कहा कि हम विकास यात्रा के तहत जहां भी गए वहां से हमारा भावनात्मक जुड़ाव है। इससे पहले सीएम ने तुरकौलिया के सेमरा टोला परशुरामपुर में गांव भ्रमण के बाद स्थानीय स्टेडियम में जीविका दीदी को संबोधित किया।

लोहिया ने की थी नेहरू से बात

नीतीश कुमार ने कहा कि लोहिया देश के पहले नेता थे, जिन्होंने देश में शौचालय की जरूरत पर जोर दिया था। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू से 5ाी बात की थी। आज बिहार में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण का काम चल रहा है। इससे हमने पंचायतों को जोड़ा है।

महिलाओं ने किया हंगामा

तुरकौलिया के सेमरा टोला परशुरामपुर में सड़क के लिए गांव की महिलाओं ने उस व1त हंगामा किया जब सीएम नीतीश कुमार गांव भ्रमण के लिए निकले। उनका कहना था कि गांव के कुछ हिस्से को विकास से वंचित कर दिया गया है। यहां सड़क नहीं बनी है। हालांकि बाद में अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।