मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और उनके बचपन के साथी विनोद कांबली की दोस्ती जग जाहिर है। दोनों गुरु रमाकांत आचरेकर के शिष्य रहे हैं और इंडियन टीम में भी काफी समय तक साथ खेले हैं। पिछले कुछ वर्षों से दोनों के रिश्तों के बीच आई खटास के बाद कांबली ने अपने बचपन के दोस्त सचिन को एक बार फिर से याद किया है। 'भारत रत्न’ सचिन तेंदुलकर अपनी फिल्म 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स’ के कारण इस समय सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी दौरान फॉर्मर क्रिकेटर विनोद कांबली ने ट्विटर पर इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन के लिए एक भावुक संदेश लिखा है। इसमें कांबली ने सचिन के साथ अपनी एक पुरानी फोटो पोस्ट कर लिखा, 'डियर मास्टर ब्लास्टर, आई लव यू हालांकि कांबली के इस ट्वीट में कोई खास वजह साफ नहीं हो पाई है।

रिश्तों में खटास आने के सालों बाद दोस्‍त विनोद कांबली बोले,'आई लव यू सचिन

 

फिल्म में कांबली का जिक्र
सचिन तेंदुलकर की फिल्म में विनोद कांबली की भी चर्चा की गई है। जानकारी के अनुसार कांबली ने इंटरव्यू में अपना क्रिकेट करियर छोटा रहने का कारण इनडायरेक्टली सचिन तेंदुलकर को बताया था। इसे ही दोनों के रिश्तों के बीच खटास आने का प्रमुख कारण माना जा रहा है। गौरतलब है कि सचिन और कांबली ने हैरिस शील्ड टूर्नामेंट में 664 रन की वल्र्ड रिकॉर्ड साझेदारी की थी, जो बाद में टूट गया था। कांबली ने अपने करियर की शुरुआत में इंडियन टीम की ओर से धूम मचाई थी, लेकिन बाद में लगातार असफल रहने के कारण वह टीम से बाहर हो गए थे। वहीं सचिन ने अपने लम्बे क्रिकेट करियर में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk