पार्टी में आए कई सितारे
23 नवंबर को एक्ट्रेस सागरिका घटगे के साथ गुपचुप शादी करने वाले जहीर खान ने सोमवार को ताज होटल में शानदार जश्न मनाया। जहीर की इस वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में कई सितारे नजर आए। बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज पार्टी में शामिल हुए।
विराट-अनुष्का भी साथ नजर आए
इस पार्टी में जिसका सबसे ज्यादा इंतजार था, वो थी विराट-अनुष्का की जोड़ी। मुंबई के ताज होटल में आयोजित इस पार्टी में विराट और अनुष्का एक साथ पहुंचे। दोनों ने यहां जमकर डांस किया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वैसे इससे पहले भी युवराज की रिसेप्शन पार्टी में विराट-अनुष्का को साथ में डांस करते हुए देखा जा चुका है।
शादी के बाद की दो पार्टी
शादी के बाद जहीर खान ने दो पार्टियां की। रिसेप्शन से पहले भी जहीर अपने दोस्तों के साथ कॉकटेल पार्टी करते नजर आए थे। पार्टी में सचिन तेंदुलकर, उनकी वाइफ अंजलि, हरभजन सिंह, अजीत आगरकर, उनकी वाइफ फातिमा और हेजल कीच नजर आए थे। इसके ठीक एक दिन बाद ही मैरिड कपल ने संगीत पार्टी दी। जिसमें उनके करीबी दोस्त ही शामिल हुए। इस दौरान यहां युवराज, हेजल, सानिया मिर्जा, आशीष नेहरा, एक्टर आशीष चौधरी, विद्या मालवड़े जैसे उनके फ्रेंड्स शामिल हुए थे।
Cricket News inextlive from Cricket News Desk