इंस्टाग्राम पर दोनो की तस्वीरें हुईं वायरल

ब्रेकअप की खबरों के बीच भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बुधवार की देर रात उस वक्त कैमरे में कैद हुए जब वो अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट से डिनर के बाद बाहर निकल रहे थे। इंस्टाग्राम पर दोनो की तस्वीरें एक साथ देख कर इन दोनों स्टार्स के फैंस बहुत खुश हैं। सोशल साइट्स पर उनकी प्रतिक्रिया साफ देखी जा सकती है। विराट और अनुष्का जब मुंबई के बांद्रा में एक रेस्टोरेंट से डिनर के बाद जब निकल रहे थे तो फोटोग्राफरों और उनके चाहने वालों ने उनकी कुछ तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कर लीं।

दोनों के बीच नजर आरही थी मोहब्बत

चश्मदीदों की माने तो जब विराट और अनुष्का रेस्टोरेंट की तरफ जा रहे थे तो दोनों के बीच गज़ब का तालेमेल दिख रहा था। दोनों एक दूसरे के साथ खूब फब रहे थे। अनुष्का ने जहां काले रंग का शॉर्ट पहन रखा था तो कोहली कैजुअल ड्रेस में थे। दोनों ऐसे वक़्त में एक साथ देखे गए हैं जब ये अफवाहें गर्म थीं कि उनका ब्रेकअप हो चला है। दोनों ने ब्रेकअप के मुद्दे पर सार्वजिनक तौर पर कुछ भी बोलने से खुद को दूर रखा था। डिनर के बाद विराट कोहली अपने लेडी लव को कार तक ड्रॉप करने भी पहुंचे। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे। ये दोनों स्टार्स एक एक दूसरे के साथ हैं।

ब्रेकअप की खबरों पर लगी लगाम

मीडिया रिपोर्टस में कहा जा रहा था कि विराट ने अनुष्का को शादी के प्रपोज़ किया जिसके बाद अपने करियर को ध्यान में रखते हुए अनुष्का ने शादी से इंकार कर दिया था। इसके बाद दोनों अलग हो गए। ब्रेकअप की खबरों को तब और हवा मिल गई जब विराट और अनुष्का ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया जिसने लगभग तय कर दिया कि अब दोनों एक-दूसरे के साथ नहीं हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि ब्रेकअप के बाद भी विराट किसी भी कीमत पर अनुष्का को वापस पाना चाहते थे। तो अब इन दोनों के फैंस के लिए ये खुशखबरी है। दोनों के ब्रेकअप की सारी की सारी अफवाहें धरी की धरी रह गई है।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk