रब ने बना दी जोड़ी (2008)

साल 2008 में आई फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के साथ अनुष्का ने बॉलीवुड में कदम रखा था। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म सुपरहिट साबित रही। फिल्म में अनुष्का के अपोजिट शाहरुख खान थे। फिल्म की कहानी एक पति-पत्नी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। यानी कि अपने फिल्मी करियर की पहली फिल्म में ही अनुष्का दुल्हन बन गईं थी। यह सिलसिला आगे भी जारी रहा।

विराट कोहली की शादी का तो पता नहीं अनुष्‍का बन चुकी हैं 'इनकी' दुल्‍हनिया

बैंड बाजा बारात (2010)

साल 2010 में आई फिल्म 'बैंड बाजा बारात' भी खूब पसंद की गई। फिल्म में रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को लोगों ने खूब सराहा। रणवीर-अनुष्का फिल्म में लोगों की शादी कराते घूमते हैं। आखिर में खुद भी शादी कर लेते हैं। जैसा कि फिल्म का नाम है बैंड बाजा बारात, ऐसे में अनुष्का का किरदार शादी से दूर कैसे रहता। यह दूसरा मौका था जब अनुष्का को फिल्मी दुल्हनिया बनना पड़ा।

विराट कोहली की शादी का तो पता नहीं अनुष्‍का बन चुकी हैं 'इनकी' दुल्‍हनिया

सुल्तान (2016)

एक लाइफ पार्टनर के रूप में अनुष्का का फिल्म 'सुल्तान' में आरफा नाम का किरदार काफी सराहा गया। इस फिल्म में अनुष्का ने सलमान खान की पत्नी का रोल निभाया था। फिल्म सुपरडुपर हिट साबित हुई।

विराट कोहली की शादी का तो पता नहीं अनुष्‍का बन चुकी हैं 'इनकी' दुल्‍हनिया

फिल्लौरी (2017)

साल 2017 में आई फिल्म 'फिल्लौरी' में तो अनुष्का आत्मा बनी थीं। जोकि एक पेड़ पर रहती है, फिल्म के हीरो जब सूरज शर्मा की जब पेड़ से शादी कराई जाती है तो फिल्लौरी बनी अनुष्का सूरज के पीछे पड़ जाती हैं। मतलब यहां भी अनुष्का आखिर किसी की दुल्हनियां बन ही गईं।

विराट कोहली की शादी का तो पता नहीं अनुष्‍का बन चुकी हैं 'इनकी' दुल्‍हनिया

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk