विरुष्का और अक्षय की मुलाकात
टीम इंडिया 27 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका रवाना हुई थी। भारतीय क्रिकेटरों के साथ उनकी पत्नियां भी यहां पहुंची है और अनुष्का भी पहली बार विराट की पत्नी के रूप में उनके साथ यहां मौजूद है। अनुष्का को अपने पति विराट और फिल्म पटियाला हाउस के को-स्टार अक्षय कुमार के साथ केपटाउन में लंच करते हए देखा गया। विराट और अनुष्का द्वारा मुंबई में दिए गए रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई थी, लेकिन अक्षय कुमार उसमें नहीं पहुंचे थे। अक्षय इन दिनों अपने परिवार के साथ दक्षिण अफ्रीका में छुट्टियां मना रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने लंच पर विराट और अनुष्का से मुलाकात की।
सेल में खरीदारी करते तस्वीर वायरल
इससे पहले विराट और अनुष्का का यहां 50 प्रतिशत सेल की दुकान का फोटो वायरल हुआ था जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ाया गया था। फैंस का कहना था कि जब शादी पर करोड़ों खर्च करेंगे तो इसके बाद सेल में ही जाकर खरीदारी करनी होगी।
बैग पकड़े दिखे कोहली
द.अफ्रीका दौरे पर विराट-अनुष्का की एक तस्वीर और वायरल हुई थी। दरअसल अनुष्का अन्य क्रिकेटर्स की पत्नियों के साथ फोटो खिंचा रहीं थी, लेकिन उनके हाथ में बैग था जिसे उन्होंने विराट को पकड़ा दिया। बस फिर क्या था यह तस्वीर तेजी से इंटरनेट पर फैल गईं, लोग कहने लगे शादी के बाद हर पति को यही करना पड़ता है।
साथ वाली तस्वीर भी आई चर्चा में
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने द.अफ्रीका में जमकर मस्ती भी की। दोनों ने एक सेल्फी क्िलक की और उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी करवाया।
Cricket News inextlive from Cricket News Desk