बड़ी संख्या में देखा

अक्सर ही अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अपने लव अफेयर को लेकर छाए रहने वाले विराट कोहली इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। कल उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें विराट कोहली ने ऐलान किया वह आज एक बड़ा ऐलान करेंगे। इसमें उनका कहना था कि  “कुछ बड़ा, एक नयी शुरुवात, स्टे ट्यून”। इतना ही नहीं इस विडियो में विराट कोहली ने कैप्शन दिया है कि कल, एक बड़ा दिन, सीक्रेट का खुलासा, रेडी?#Forever”। विराट कोहली के इस वीडियो के शेयर करते ही बड़ी संख्या में लोगों ने देखा है। हालांकि विराट कोहली ने इसमें ये नहीं बताया कि इसमें वह क्या खुलासा करेंगे। जिससे आज लोग उनके खुलासे का इंतजार कर रहे हैं।

हमेशा के लिए

इतना ही नहीं लोग उनके इस वीडियो को देखने के साथ ही अलग-अलग तरीके से कयास लगा रहे हैं। लोगों का अनुमान है शायद वह आज अनुष्का शर्मा के साथ आज शादी का ऐलान करेंगे। विराट कोहली ने जो ‘नयी शुरुवात’, ‘बड़ा दिन’ और ‘सदा के लिए’ कहा है उससे यही साफ जाहिर हो रहा है। शायद अब अपने और अनुष्का शर्मा के रिश्ते को हमेशा के लिए शादी के बंधन में बांधने वाले हैं। हालांकि अब हकीकत क्या है ये तो विराट कोहली के ऐलान के बाद ही पता चलेगा। वहीं अनुष्का शर्मा भी इस मामले में पूरी तरह से चुप्पी साधे हैं।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk