-मेरठ के शॉपिंग मॉल्स में विजिटर की सुरक्षा दांव पर

-हालांकि कुछ स्थानों पर तैनात रहे सिक्योरिटी गार्ड

मेरठ: मेरठ के पीवीएस मॉल में प्रेमी युगल के साथ हुए हादसे के बाद दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने शनिवार को मॉल्स में सिक्योरिटी का रियलिटी चेक किया। आश्चर्यजनक की ज्यादातर मॉल्स में सिक्योरिटी के इंतजाम नहीं मिले तो रेलिंग्स की असुरक्षित दिखी। वहीं दूसरी ओर मॉल्स प्रशासन का कहना है कि वे सुरक्षा इंतजाम बढ़ा रहे हैं।

रियलिटी चेक में फेल

हादसे की सुबह शनिवार को टीम ने पीवीएस मॉल में दोबारा सिक्योरिटी के इंतजाम खंगाले। बता दें कि यहां रोजाना की तहर क्राउड की आवाजाही बनी हुई थी। रेलिंग को महज दुरुस्त कर दिया गया, यहां शनिवार को भी सिक्योरिटी के इंतजाम नहीं दिखे और न ही प्रचार सामग्री हटाई गई। कमोवेश सर्वाधिक फुटफाल वाले शाप्रिक्स मॉल में सिक्योरिटी के इंतजाम तो पुख्ता दिखे। रेलिंग के आसपास सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे, किंतु नेट नहीं लगा था।

सुरक्षा का दिया वायदा

पीवीएस मॉल में सिक्योरिटी को लेकर मैनेजर विनोद कुमार ने बताया कि आमतौर पर लोगों को सावधान कर दिया जाता है। सिक्योरिटी बढ़ाई जाएगी। शॉप्रिक्स मॉल के मैनेजर सुमित मदान ने बताया कि गत दिनों बकरीद के दौरान नेट क्षतिग्रस्त हो गया था। जल्द ही उसे दोबारा लगाया जाएगा। रेलिंग के आसपास सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहता है। मुस्तैदी बढ़ाई जा रही है।

---

हादसे के बाद सभी शॉपिंग मॉल्स को सिक्योरिटी के बंदोबस्त फुलप्रूफ करने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़भाड़ के दौरान कोई हादसा होगा तो मॉल संचालक की जबावदेही होगी।

मान सिंह चौहान, एसपी सिटी, मेरठ