-बनारस-आगरा के बीच शुरू हुई वॉल्वो बस सेवा, इलाहाबाद-कानपुर होते हुए जाएगी ताजनगरी

-बनारस रोडवेज के खाते में जुड़ी चौथी वॉल्वो बस

VARANASI

यदि आप आगरा यानी ताजनगरी घूमने का प्लान बना रहे हैं और ट्रेन में बर्थ नहीं मिल रही या फिर ट्रेन्स से जाना नहीं चाहते हैं तो बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। रोडवेज आपकी इस परेशानी को दूर कर रहा है। जी हां, बनारस-आगरा के लिए नई वॉल्वो बस सेवा शनिवार से शुरू हो गई। एसी वॉल्वो बस से आप बनारस से आगरा महज 12 से 13 घंटे में पहुंच जाएंगे। वॉल्वो बस इलाहाबाद, कानपुर, इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद होते हुए आगरा पहुंचेगी। बनारस के खाते में यह चौथी वॉल्वो बस है। इससे पहले लखनऊ-बनारस, बनारस-काठमाण्डू, नई दिल्ली-बनारस के लिए ये बसें चल रही हैं।

शाम को बैठिये, सुबह आगरा

कैंट रोडवेज बस स्टेशन से वॉल्वो बस आगरा के लिए डेली शाम सात बजे रवाना होगी। किराया एक तरफ से साढ़े पंद्रह सौ रुपये निर्धारित किया गया है। टिकट बस के अंदर और काउंटर के साथ-साथ ऑनलाइन भी बुक करा सकते हैं। आगरा से पहले बस का इलाहाबाद, फतेहपुर, कानपुर व इटावा में स्टापेज है। वॉल्वो शाम सात बजे बनारस से चलने के बाद रात साढ़े नौ बजे इलाहाबाद पहुंचेगी, इसके बाद रात 12.10 बजे फतेहपुर, रात एक बजकर 55 मिनट पर कानपुर और भोर में पांच बजे इटावा और सुबह पौने आठ बजे तक आगरा पहुंच जाएगी।

WI--FI से लैस है वॉल्वो

अभी तक बनारस के लिए चल रही अन्य वॉल्वो बस से सबसे अलग व हाईटेक वॉल्वो बस है यह। फ्री वाई-फाई से लैस ब्लैक कलर के ब्भ् सीटर की वॉल्वो में फ्ख् इंच की एलईडी टीवी, सीसीटीवी कैमरा, डिजिटल म्यूजिक सिस्टम, कंफर्टेबल चेयर है। हर सीट पर लैपटॉप-मोबाइल चार्जिग पॉइंट भी दिया गया है।

रूट्स किराया

इलाहाबाद फ्क्9 रुपये

फतेहपुर म्0फ्

कानपुर 8क्म्

औरेया क्0भ्9

इटावा क्ख्क्फ्

शिकोहाबाद क्फ्म्ब्

फिरोजाबाद क्ब्क्भ्

आगरा क्भ्फ्ख्

(नोट- यह किराया लिस्ट प्रति पैसेंजर के हिसाब से है)

बनारस से चलने वाली वॉल्वो बस

-बनारस टू काठमाण्डू

-बनारस टू लखनऊ

-बनारस टू नई दिल्ली

-बनारस टू आगरा

वॉल्वो के लिए इस रूट्स पर बहुत दिनों से यात्रियों की डिमांड थी। यात्री सुविधाओं को देखते हुए बस सेवा का शुभारंभ किया गया है।

पीके तिवारी, आरएम,

कैंट रोडवेज बस स्टेशन