- अंतिम चार सीटों में छह घंटे पहले भरी जाएंगी

- रेलवे की तर्ज पर परिवहन निगम लागू करेगा योजना

- एक मार्च से शुरू होगा ट्रायल

LUCKNOW : वॉल्वो की चार सीटें अब छह घंटे पहले ही यात्रियों को मिल पाएंगी। रेलवे की तर्ज पर इस योजना को परिवहन निगम भी लागू किया जाएगा। परिवहन निगम की आय में इजाफा करने के लिए यह योजना लागू की गई है। खास कर त्योहारों की सीजन शुरू होने से एक महीने पहले इसकी शुरुआत हो जाएगी। ऑनलाइन सिस्टम में इसके लिए अपडेट किा जाएगा।

फिलहाल कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं

परिवहन निगम की लग्जरी बस सेवा वॉल्वो में अब चार सीटें छह घंटे पहले ही बुक हो पाएंगी। रेलवे की तर्ज पर परिवहन निगम की आय को बढ़ाने के लिए यह तैयारी की गई है। फिलहाल इन सीटों के लिए यात्रियों को कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। वॉल्वो बसों में ऑनलाइन रिजर्वेशन और ऑफ लाइन टिकट दोनों की व्यवस्था उपलब्ध है। प्रदेश में कुल 82 वाल्वों का संचालन किया जाता है। लंबी दूरी के लिए चलने वाली इन बसों में अब तक ऑनलाइन या ऑफ लाइन जो भी पहले आता है, उसे टिकट उपलब्ध करा दिया जाता है। इन बसों में एक महीने पहले से ही बुकिंग शुरू हो जाती है। इन बसों में पहले बुकिंग कराने पर खासी छूट भी दी जाती है।

ऑनलाइन रिजर्वेशन पर मिलती है छूट

ऑनलाइन रिजर्वेशन पर अभी 5 से 15 प्रतिशत तक की छूट मिलती है। लेकिन अब छह घंटे पहले वाल्वो की चार सीटों की बुकिंग ली जाएगी। इस योजना का ट्रायल फिलहाल राजधानी में ही किया जाएगा। ट्रेनों में सीट ना मिल पाने की वजह से कई बार यात्री बसों में विकल्प तलाशते हैं, लेकिन उन्हें सीटे नहीं मिल पाती है। जब छह घंटे पहले सीटों का विकल्प उपलब्ध होगा तो वह इस तरफ रुख करेंगे। सीट ना मिल पाने पर अधिकांश यात्री ट्रैक्सी सेवा का लाभ लेते हैं। जब यह यात्री परिवहन निगम की सेवा से जुड़ेंगे और यहां की व्यवस्था को जानेंगे तो इसकी डिमांड बढ़ेगी। भविष्य में इन चार सीटों पर बुकिंग कराने पर अतिरिक्त किराया वसूला जा सकता है। इसके लिए एक यात्री से किराए का पांच से दस प्रतिशत अधिक चार्ज लिया जा सकता है। इससे निगम को फायदा होगा। सबसे खास बात यह कि यह योजना त्योहारों में होगी। त्योहारों में ट्रेनों में मारा-मारी रहती है। इस साल यह योजना लखनऊ में एक मार्च से शुरू किए जाने की तैयारी है। फिलहाल इसे ट्रायल फेज में ही रखा गया है। एक से 15 तक यह योजना चलेगी।

वाल्वो की चार सीटों में बुकिंग बस की रवानगी के समय से छह घंटे पहले होगी। इसके लिए फिलहाल कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा। त्योहरों के मौसम में शुरू होने वाली इस योजना को राजधानी में एक मार्च से शुरू किया जाएगा।

- के रविन्द्र नायक

एमडी, परिवहन निगम