-वोटर लिस्ट में मृत लोगों के नाम नहीं काटे गए

-मंडे से होगा सर्वे, लापरवाह बीएलओ किए जाएंगे सस्पेंड

BAREILLY: जिस तरह से नगर निकाय में वोटरों की संख्या धड़ल्ले से बढ़ी है उससे तो यही लग रहा है कि इस बार मुर्दे भी वोट डालेंगे। 18 अक्टूबर को फाइनल वोटर लिस्ट में वोटर्स की संख्या जनसंख्या के अनुपात में 76 परसेंट आयी है। जबकि राज्य निर्वाचन आयोग 70 परसेंट से कम अनुपात की ही वोटर लिस्ट मान रहा है। ऐसे में डीएम के आदेश पर 23 व 24 अक्टूबर को वार्ड में घर-घर जाकर सर्वे कराकर फर्जी वोट काटे जाएंगे। सर्वे में जिस वार्ड में फर्जी वोट पाए गए वहां के बीएलओ को सस्पेंड किया जाएगा।

नगर निगम में वोट परसेंटेज 76 परसेंट

वोटर लिस्ट का वृहद पुनरीक्षण होने के बाद 18 अक्टूबर को वोटर लिस्ट फाइनल की गई। जिसमें नगर निगम और सभी नगर निकायों की लिस्ट थी। जब वोटर लिस्ट के वोटर्स की संख्या जोड़ी गई तो जनसंख्या के अनुपात में काफी अधिक निकली। ओवर ऑल बरेली की 20 नगर निकायों का ईपी रेशियो 73.01 परसेंट निकला। वहीं सिर्फ नगर निगम की बात करें तो यह सबसे अधिक 76.13 परसेंट निकला। इसके अलावा सिर्फ 5 निकायों का ही ईपी रेशियो 70 परसेंट से ऊपर गया है लेकिन उसमें कोई ज्यादा अंतर नहीं है। नगर निगम का अधिक ईपी रेशियो होने के चलते ही दो दिन सर्वे कर वोटर लिस्ट फाइनल की जाएगी.

 

इनके हो सकते हैं एक्स्ट्रा वोट

-मृत लोगों के वोटर लिस्ट में नाम शामिल होंगे

-युवतियां जो शादी के बाद दूसरी जगह चली गई होंगी

-ऐसे लोग जिनके दो जगह वोट होंगे

-एक ही वोटर का नाम दो-दो बार होगा

-एक ही मकान में कई लोगों के फर्जी वोटर बने होंगे

 

20 निकायों के वर्ष बार कुल वोटर

वर्ष वोटर्स जनसंख्या ईपी रेशियो

2012 1025757 1472379 69.67 परसेंट

2016 1086635 1593633 68.19 परसेंट

2017 1186678 1625387 73.01 परसेंट

 

 

नगर निगम में वोटर्स की संख्या

 

वर्ष वोटर्स जनसंख्या ईपी रेशियो

2012 654236 922893 70.89 परसेंट

2016 691733 998896 69.25 परसेंट

2017 775658 1018801 76.13 परसेंट

 

जनसंख्या के अनुपात में वोटर्स की संख्या अधिक है। इससे साफ है कि कई वोट फर्जी हैं, जिनमें मृत लोगों के नाम भी होंगे। लापरवाह बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आर विक्रम सिंह, डीएम

 

मृत वोटर्स के अलावा फर्जी वोटर्स होने के अन्य रीजन हो सकते हैं। जिस वार्ड में अधिक वोटर्स हैं वहां दो दिन टीम बनाकर सर्वे कराया जाएगा।

अभिजीत मुखर्जी, एडीईओ