BAREILLY: निकाय चुनाव में शहरी वोटर्स फिसड्डी रहे हैं। शहरी वोटर के मुकाबले कस्बों के वोटर ने जमकर वोटिंग की, जहां नगर निगम की वोटिंग सिर्फ 45 परसेंट रही, तो वहीं 4 नगर पालिका परिषद और 15 नगर पंचायतों में 69 परसेंट वोटिंग हुई। बरेली में कुल 53.17 परसेंट वोटिंग हुई है। ईवीएम खराब होने और वोट कटने से वोटर्स को परेशानी भी हुई। नगर निगम और नगर पालिका व नगर पंचायतों में छिटपुट घटनाओं के बीच चुनाव शांतिपूर्ण रहा। वहीं, नवाबगंज में चुनाव के बाद पथराव हो गया।

 

पिछले चुनाव के बराबर हुई वोटिंग

नगर निकाय चुनाव में इस बार भी पिछले चुनाव के लगभग बराबर ही वोटिंग हुई हैं। नगर निगम में पिछली बार भी 45 परसेंट वोट पड़े थे और इस बार भी यह आंकड़ा आगे नहीं बढ़ सका है। वहीं डिस्ट्रिक्ट में भी कुल 53 परसेंट वोट पड़े थे और इस बार भी यही प्रतिशत रहा है। जबकि इस बार जनसंख्या के अनुपात में वोटर्स का रेसियो 74 परसेंट था। बरेली शहर और कैंट विधानसभा की सीट पर नगर निकाय चुनाव से अधिक वोट पड़े थे। दोनों ही सीटों पर 54 परसेंट से अधिक वोटिंग हुई थी। इसी तरह लोकसभा चुनाव में इससे कहीं अधिक 64.5 परसेंट वोटिंग हुई थी। दो चरणों से बरेली में अधिक वोटिंग प्रदेश में निकाय चुनाव में दो चरणों के मुकाबले बरेली जिले में अधिक वोटिंग हुई है। जहां फ‌र्स्ट फेज में 52.58 परसेंट वोटिंग हुई थी, वहीं सेकेंड फेज में 52 परसेंट वोटिंग हुई थी। जबकि बरेली डिस्ट्रिक्ट में 53.17 परसेंट वोटिंग हुई है। नगर निगम बरेली कुल वोट पड़े वोट परसेंट 7,61,889 3,42,850 45 बरेली जिला कुल वोट पड़े वोट परसेंट 1,16,6236 620134 53.17