19.20 लाख वोटर बनाएंगे 16 निकायों में सल्तनत

- 16 स्थानीय निकायों के वोटर लिस्ट फाइनल

- 41,864 वोटर्स की संख्या शहर में बढ़ी

- 2 फीसदी की आई बढ़ोत्तरी जनसंख्या के अनुपात में

- 18 अक्टूबर को किया जाएगा औपचारिक प्रकाशन

- 10 वार्डो को निगम सीमा में किया गया शामिल

आई एक्सक्लूलिस

अखिल कुमार

मेरठ: मेरठ की 19.20 लाख की आबादी नगर निगम समेत 16 नगर निकायों की सल्तनत तय करेगी। स्थानीय निकाय चुनाव का बिगुल फुंक चुका है। वोटर लिस्ट के सर्वे के बाद फाइनल वोटर लिस्ट प्रशासन ने तैयार कर ली है। हालांकि औपचारिक प्रकाशन 18 अक्टूबर को होगा। सर्वे के बाद मेरठ नगर निगम सीमा में करीब 41 हजार वोटर बढ़े तो वहीं 10 वार्डो को निगम सीमा में शामिल किया गया है।

निकाय सर्वे से पहले सर्वे के बाद ईपी रेशियो एडेड वोट

मतदाता जनसंख्या मतदाता जनसंख्या

नगर निगम

मेरठ 1066427 1469913 1096344 1469913 41864

नगर पालिका

सरधना 48418 67844 48592 67844 159

मवाना 66796 91705 65303 91705 -1494

नगर पंचायत

करनावल 9593 13470 9610 13470 17

परीक्षितगढ़ 16337 22723 15970 22723 -369

लावड़ 17281 24799 18011 24799 736

हस्तिनापुर 21592 29785 21879 29785 285

सिवालखास 16727 28017 17040 28017 313

बहसूमा 9952 13797 9966 13797 10

खरखौदा 10713 16174 10816 16174 102

दौराला 15422 22268 15909 22268 483

फलावदा 15665 22416 15741 22416 76

किठौर 21288 31453 20110 31453 -1180

नवगठित नगर पंचायत

शाहजहांपुर 13556 19228 12376 19228 -1180

हर्रा 14021 22768 12492 22768 -1534

खिवाई 16487 23672 15261 23672 -1227

---

जिला प्रशासन द्वारा निकाय चुनावों की तैयारियां की जा रही हैं। वोटर लिस्ट के पुनर्रीक्षण के बाद करीब जनपद के सभी निकायों में 25145 वोटों को जोड़ा गया है। कुछ निकायों में पुनर्रीक्षण के बाद वोट कम भी हुए हैं। अंतिम सूची का प्रकाशन 18 अक्टूबर को होगा।

-एसपी पटेल, एडीएम प्रशासन एवं उप चुनाव अधिकारी, मेरठ