BAREILLY: चुनावी महासमर के पांचवें चरण में थर्सडे को बरेली का घमासान भी खत्म हो गया। चुनावी बिसात के इस पिच पर सभी कैंडीडेट्स अपनी इनिंग खेल चुके थे। अब बारी थी वोटर्स के बैटिंग की। मौका मिला तो क्या ऑलराउंड परफॉर्मेस दी कि पिछला सारा रिकॉर्ड ही ध्वस्त कर दिया। बरेलियंस ने दिलखोलकर वोट किया। क्या सीनियर सीटिजन क्या यूथ्स। सभी वर्गो में इस मेले की खुमारी सिर चढ़कर बोल रही थी। पहली बार वोट डालने वाले वोटर्स में तो गजब का उत्साह देखने को मिला। मानो कोई किला फतेह कर लिया हो। लोकतंत्र के 16वें पायदान पर बरेली फ‌र्स्ट डिविजन से पास हुआ है। 64.5 परसेंट वोटिंग हुई है। हालांकि सिटी के मुकाबले देहात एरिया में कहीं ज्यादा बंपर वोटिंग हुई है। वहीं आंवला लोकसभा सीट पर भी वोटिंग 60 परसेंट को पार कर कई है। देर रात तक प्राप्त आंकड़ के अनुसार इस सीट पर करीब 61.8 परसेंट वोटिंग हुई है।

बरेली कैंट और सिटी रेस में पीछे

बरेली लोकसभा के वोटर्स ने आज तक कभी इतना बेहतर परफॉर्मेस नहीं दिया है। 2009 के लोकसभा इलेक्शन की ही बात करें तो बरेली सीट पर 50.36 परसेंट पोलिंग दर्ज की गई थी। वर्ष 1998 में पोलिंग 60.9 परसेंट तक पहुंच गई थी। इस बार पोलिंग करीब 65 परसेंट तक पहुंच गई। विधानसभा वाइज बात करें तो भोजीपुरा में सबसे ज्यादा 70 परसेंट वोटिंग हुई है। बरेली लोकसभा में 5 विधानसभा हैं। मीरगंज में 67.5 परसेंट वोटिंग दर्ज की गई है तो नवाबगंज में 67 परसेंट। देहात के एरिया के मुकाबले सिटी के वेल एजुकेटेड वोटर्स थोड़ा आलस दिखा गए। बरेली कैंट और बरेली सिटी में 59-59 परसेंट वोट पोलिंग हुई है।

दिन ढलने के साथ हाई हुई वोटिंग

कुछ दिनों के मौसम के मिजाज को देखते हुए हर कोई थर्सडे को खुशगंवार मौसम की उम्मीद लगाए बैठा था। लेकिन सुबह से ही सूर्य देवता ने अपने तेवर दिखा दिया। दिन चढ़ा फिर मौसम के करवट के साथ जैसे-जैसे ढलने लगा वोटिंग पर्सेटेज अपने पीक पर पहुंचने लगा। सुबह 11 बजे तक बरेली लोकसभा की पांचों विधानसभा में करीब 26.2 परसेंट वोटिंग हो चुकी थी। इस समय तक यह आंकड़ा गवाही दे रहा था कि 17 अप्रैल को रिकॉर्ड टूटने वाला है। 1 बजे तक करीब 39 परसेंट वोटिंग हो चुकी थी। शाम 3 बजे यह आंकड़ा 50 को पार चुका था। इस समय तक बरेली लोकसभा सीट पर 52.6 परसेंट पोलिंग हो चुकी थी। यही वो समय था जहां से शहरीवासी पिछड़ते गए। इस समय तक बरेली कैंट में 49 और बरेली सिटी में महज 46 परसेंट ही वोटिंग हुई। इसके बाद तो देहात एरिया की पोलिंग सरपट दौड़ती रही और शहरी इलाके थोड़े पीछे छूट गए।

एजेंट्स के भरोसे मतदानकर्मी

पोलिंग की व्यवस्था के लिए जी जान से जुटे मतदानकर्मियों की एडमिनिस्ट्रेशन ने सुध लेने की जहमत नहीं उठाई। पोलिंग सेंटर्स पर उनके खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं थी। बाजार भी बंद थे। ऐसे में दिनभर एक कप चाय के लिए तरस गए। पोलिंग सेंटर्स पर लगे एजेंट्स ने ही उनके नास्ते का बंदोबस्त किया। विभिन्न पोलिंग सेंटर्स पर मतदानकर्मियों को इस तरह की प्रॉब्लम्स से दोचार होना पड़ा।

---------------------------

बरेली लोकसभा पोलिंग रिकॉर्ड

ईयर पर्सेटेज

ख्0क्ब् म्ब्.भ्

ख्009 भ्0.फ्म्

ख्00ब् भ्ख्.88

क्999 भ्7.8फ्

क्998 म्0.9क्

क्99म् ब्9.म्9

क्99क् भ्भ्.8फ्

क्989 ब्म्.ब्

क्98ब् भ्फ्

क्980 ब्ब्

क्977 भ्ख्.ख्

क्97क् ब्भ्.भ्9

क्9म्7 ख्8.8फ्

क्9म्ख् ब्8.क्

क्9भ्7 ब्ख्.8फ्

क्9भ्ख् ब्0.भ्8