- भाजपा ने कराई एक लाख 75 हजार वोटिंग

- पिछली बार की वोटिंग मिलाकर हुई आठ लाख वोटिंग

मेरठ। स्मार्ट सिटी की वोटिंग करने का सोमवार को अंतिम दिन था। अंतिम दिन वोटिंग का आंकड़ा पौने तीन लाख तक पहुंच गया। इसमें से अकेले भाजपा ने पौने दो लाख वोटिंग कराई है। शेष एक लाख वोट पब्लिक और नगर निगम और सामाजिक संगठनों ने कराई है।

आठ लाख पहुंचा आंकड़ा

पिछली बार का आंकड़ा मिलाकर इस बार वोटिंग का कुल आंकड़ा आठ लाख तक पहुंच गया है। इस बार वोटिंग का आंकड़ा पौने तीन लाख पहुंचा हैँ। जबकि पिछली बार 5 लाख 24 हजार वोटिंग हुई थी।

इस बार है अंतिम अवसर

स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल होने के लिए इस बार अंतिम अवसर है। यदि इस बार भी शामिल नहीं हुए तो फिर मेरठ कभी स्मार्ट सिटी नहीं बन पाएगा।

लक्ष्मीकांत ने वैंकया नायडू से बात

पूर्व विधायक डॉ। लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने केंद्रीय मंत्री वैंकया नायडू से मिलने का समय मांगा है। यदि समय मिल गया तो डॉ। लक्ष्मीकांत वाजपेयी मंगलवार को केंद्रीय मंत्री से मिलने के लिए दिल्ली जाएंगे।

वर्जन

पिछली बार की वोटिंग मिलाकर आठ लाख पहुंच गई है। इस बार मेरठ का नंबर स्मार्ट सिटी की सूची में जरूर आ जाएगा। पिछली बार की अपेक्षा इस बार हमारी मजबूत डीपीआर तैयार हुई है।

मोईनुद्दीन नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी