- पहले फेज में कई जिलों में हिंसक घटनाएं, 4 की मौत दर्जनों घायल

-पहले फेज में 73 परसेंट वोटिंग, पांच स्थानों पर री-पोलिंग

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख: ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए हो रहे चुनाव का पहला फेज खून से सना रहा। गोलियां चलीं, पथराव हुआ और बूथ फूंकने की कोशिश भी हुईं। हिसंक वारदातों में मैनपुरी, आगरा, एटा में चार लोगों के मौत की खबर है, जबकि पूरे प्रदेश में चुनावी हिंसा में दो सौ से अधिक के घायल होने की खबर है। कई स्थानों पर हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को मोर्चा लेना पड़ा। कुछ स्थानों पर पब्लिक ने पुलिस को ही निशाना बनाया। इन सबके बीच प्रदेश में लगभग 73 परसेंट वोटिंग हुई।

आगरा और अलीगढ़ मंडल में जमकर हिंसा

हिंसा से सबसे अधिक प्रभावित मंडलों में आगरा और अलीगढ़ रहा। आगरा के एत्मादपुर अजनेरा प्रधान प्रत्याशी पहलवान अवधेश सिंह की स्कॉर्पियो सवार लोगों ने शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। यहां चुनाव प्रक्रिया रद कर दी गई। आगरा के ही निबोहरा और पुरा बंजारा में भी प्रत्याशी समर्थकों में पथराव और फाय¨रग में चार लोग घायल हुए। मथुरा में गांव सैनवां में फर्जी मतदान रोकने पहुंचे होमगार्ड श्यामसुन्दर की राइफल और कारतूस लूट लिए और दारोगा ऊदल सिंह की पिटायी कर दी। फीरोजाबाद मेंमदना में फर्जी मतदान को लेकर फाय¨रग हुई।

मैनपुरी के गांव चिर्रा में ताबड़तोड़ फाय¨रग

मैनपुरी के गांव चिर्रा में ताबड़तोड़ फाय¨रग में प्रधान पद प्रत्याशी देवू यादव समेत चार को गोली लगी। इनको अस्पताल ले जा रही बोलेरो को रास्ते में घेरकर दूसरे पक्ष ने फाय¨रग कर दी। जिससे बोलेरो पलट गई और चालक ¨रकू और प्रत्याशी देवू यादव के साले अजीत की मौत हो गई। अहरिवा बूथ पर प्रत्याशी समर्थकों ने फाय¨रग कर बूथ लूटने की कोशिश की। एटा के नगला जैत में दो प्रत्याशियों के बीच गोलियां चलीं, जिसमें 65 वर्षीय ओम प्रकाश की मौत हो गई। विथरा व दाउदगंज में भी गोलियां चलीं, जबकि गांव पहरइया में बूथ पर आगजनी हुई। नगला लीलाधर में बूथ पर एक प्रत्याशी समर्थकों ने दूसरे प्रत्याशी के एजेंट देवेंद्र को गोली मार दी। मुरादाबाद के पंजाब नगर गांव में ग्राम प्रधान ने दो पुलिस कर्मियों को पीट दिया।

सीओ ने जड़ा थप्पड़

अलीगढ़ में गांव टुआमई में मतदान के दौरान गड़बड़ी की सूचना पर पहुंचे सीओ हेमराज मीणा ने प्रधान प्रत्याशी आनंद को थप्पड़ जड़ दिया, लाठियां फटकारीं। ग्रामीणों ने सीओ की गाड़ी घेर कर हंगामा किया। इस दौरान एक घंटे मतदान बाधित रहा। बाराबंकी के फतेहपुर ब्लॉक में भिड़े दो पक्षों पर पुलिस को हवाई फाय¨रग और लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ की और 12 को गिरफ्तार किया।

मतदान कर्मी भी पिटे

महराजगंज में ग्रामीणों ने फर्जी मतदान पर कर्मियों से मारपीट की और सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित पुलिस के दो वाहनों का शीशा तोड़ दिया। गोरखपुर में लोगों ने सहायक निर्वाचन अधिकारी आरके गौतम को दौड़ाकर पीट दिया। एक अन्य बूथ पर सहायक मतदान अधिकारी सत्यानंद यादव से मारपीट कर करीब सौ मतपत्र लूट लिए गए।

एटा में फाड़े गये बैलेट पेपर

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने बताया कि एटा के ब्लॉक अलीगंज के ग्राम पंचायत पहरा में पोलिंग के दौरान बूथ संख्या 53 और 55 पर असमाजिक तत्वों ने पहुंच कर बैलेट पेपर फाड़ दिये। पीठासीन अधिकारी ने आयोग के अधिकारियों को बताया कि बैलेट पेपर बरामद कर लिये गये हैं और उन्हें निरस्त कर दिया गया है।

मीरजापुर में पुलिस पर हमला

मीरजापुर के सदर ब्लॉक के अधौली ग्राम पंचायत में पोलिंग बूथ के सामने 100 से अधिक लोग प्रधान पद के प्रत्याशी दीपक यादव के नेतृत्व में इकट्ठा हो गये और पुलिस पर हमला कर दिया। पथराव में सिटी मजिस्ट्रेट घायल हो गये। आयोग का कहना है कि मतदान बाधित नहीं हुआ और दोषियों को आईडेंटिफाई कर कार्रवाई की जा रही है। सहारनपुर में भी पोलिंग बूथ के बाहर हिंसा की खबर है। यहां अलीपुर नौगवां पोलिंग बूथ पर दो पक्ष आमने सामने आ गये।

मथुरा में फायरिंग से होमगार्ड घायल

मथुरा में एक पोलिंग बूथ पर दो पक्षों के बीच हुए विवाद को शांत करने के लिए पुलिस कर्मी और होमगार्ड बीच बचाव कर रहे थे। इसी दौरान फायरिंग हो गयी। जिससे एक होमगार्ड के जांघ में और राजेश पहलवान नाम के व्यक्ति के पैर में गोली लगने की खबर है। वहीं कासगंज में भी वोटिंग के दौरान फायरिंग की खबर है। इसक अलाव रामपुर में बूथ पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद वहां फायरिंग हो गयी। इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की खबर है। कानपुर देहात के अमरौदा गांव में फर्जी वोटिंग को लेकर जमकर बवाल हुआ। दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पथराव में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। प्रदेश के लगभग हर जिले से में छिटपुट हिंसा की खबर है।

जौनपुर में बूथ पर सिपाही को पीटा

जौनपुर में एक पोलिंग बूथ पर वोटिंग के दौरान दबंगों ने एक सिपाही की पिटायी कर दी जिसके बाद कुछ देर के लिए वोटिंग प्रभावित रही। मैनपुरी में पोलिंग बूथ पर फर्जी वोटिंग को लेकर जमकर विवाद हुआ। जिसमें एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इसी तरह मुजफ्फरनगर में एक बूथ पर वोटिंग के दौरान विवाद होने के बाद फायरिंग की खबर है। इसके अलावा कई अन्य जिलों से भी मारपीट, पथराव और बवाल की खबर है।

पांच स्थानों होगी रिपोलिंग

पहले फेज में हुई हिंसा के बीच आयोग ने चार स्थानों पर रिपोल कराने का फैसला किया है। इसमें बस्ती के ब्लॉक राम नगर की ग्राम पंचायत खमरिया में पोलिंग बूथ 22 पर मतपेटी में पानी डाल दिया गया और मतपत्र फाड़ दिये गये। यहां रिपोल कराया जाएगा। इसी तरह कन्नौज में ब्लॉक कन्नौज के ग्राम पंचायत सडि़यापुर बांगर के पोलिंग बूथ संख्या 135 पर अराजक तत्वों ने मतपेटी को कुंए में फेंक दिया। वहीं इसी पोलिंग सेंटर पर बूथ नंबर 134 पर भी मतदान बाधित हुआ। इन दोनों स्थानों पर दोबारा पोलिंग करायी जाएगी। वहीं एटा में मतपत्र फाड़े जाने के कारण बूथ नंबर 53 और 55 पर भी आयोग ने दोबारा पोलिंग कराये जाने का निर्णय लिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि जिन स्थानों पर रिपोल कराये जाने का निर्णय किया गया है। वहां दूसरे फेज के साथ वोट डाले जाएंगे।