काफी मशक्कत के बाद गांव वालों ने बच्चों को निकाला

घायलों को शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट

हाफिजगंज: बकैनिया गांव में बारिश के कारण एक दीवार गिर गई। दीवार गिरने से पास में ही खेल रहे चार बच्चे उसकी चपेट में आ गए। चारो बच्चों को गांव वालों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला। उन्हें शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। चारो बच्चों को काफी चोटें आई हैं।

काफी तेज हो रही थी बारिश

वेडनसडे को दिन में करीब दो बजे तेज बारिश होने लगी। गांव के नई बस्ती निवासी मो। यासीन का सात बर्षीय बेटा आमिर, सद्दाम का बेटा सलमान, अकील अहमद का बेटा जुनैद, इकवाल का जुबैर गली मे खेल रहे थे। तभी अचानक भर भराकर मो। यासीन के मकान की दीवार गिर पड़ी।

मलबे में दब गए बच्चे

जैसे ही दीवार गिरी पास में ही खेल रहे चारो बच्चे उसकी चपेट में आ गए। दीवार गिरने की आवाज सुनते ही गांव के लोग इकट्ठा हो गए। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने फावड़ा-कुदाली आदि की मदद से मलबे को हटाया। इसके बाद चारो मासूम बच्चों को किसी तरह मलबे से निकाला। इसके बाद परिवार के लोग चारो बच्चों को लेकर शहर के निजी चिकित्सालय गए। जुबैर एक पैर टूट गया। जबकि जुनैद की हालत नाजुक बनी हुई है। दीवार गिरने की सूचना पर हल्का लेखपाल पहुंचे और मामले की छानबीन की।

फोटो नं0 12मे- घायल आमिर, 13मे- सलमान, 14मे इसी दीवार के नीचे दबे बच्चे।