संतानेश्वर महादेव वरदान में देते हैं संतान
टेस्ट ट्यूब बेबी की बात अब बीते जमाने की हो गयी है। यहां तक कि सरोगेट मदर की खबर भी अब किसी को चौंकाती नहीं है, लेकिन मां बनने के इस तरीके में वो ममता या अपनत्व नहीं है जो अपनी कोख से किसी को जनने में है। टेस्ट ट्यूब बेबी या सरोगेट मदर के दौर के पहले की वो औरतें क्या करती रही होंगी जिनकी गोद ब्याह दिये जाने के मुद्दत बाद भी सूनी ही रही हो? बाकी शहरों की तो हम नहीं जानते लेकिन काशी के बारे में यकीनी तौर पर हम कह सकते हैं कि अगर किसी नि:संतान मां ने संतानेश्वर महादेव के मंदिर की चौखट पर एक बार हाजिरी लगायी नहीं कि अगले कुछ दिनों के भीतर उसके आंगन में एक खूबसूरत सा फूल खिला नजर आता है। बेटा हो या बेटी, उस मां की गोद भरनी तय है।

काशी रहस्य: संतान की चाहत मे हैं परेशान,तो संतानेश्वर महादेव देंगे ये वरदान!

ये भी पढ़ें- चाहिए कामकाजी और खूबसूरत पत्नी, तो सतीश्वर महादेव के दरबार में लगाओ अर्जी

संतान की प्राप्ति के लिए दूर दूर से लोग करने आते है रुद्राभिषेक
वैसे तो संतानेश्वर महादेव में दर्शन करने वालों की अक्सर ही आवाजाही रहती है लेकिन संतान के इच्छुक परेशान दम्पत्ति हर सोमवार को यहां रूद्राभिषेक करने के लिए दूर दूर से आते हैं। बनारस के पुरनियों और संतानेश्वर महादेव की महिमा का बखान करने वालों का कहना है कि अगर किसी महिला का गर्भ न ठहरता हो गर्भपात के कारण उसके मां बनने की संभावना कम हो गयी हो या खत्म हो गयी हो और उसने इस मंदिर में दर्शन पूजन किया तो उसके फर्टाइल होने में देर नहीं लगती। संतानेश्वर महादेव की महिमा सुन कर दूर दराज से यहां आने वाले लोगों की जमात इस बात की जमानत है कि आस्था, विश्वास, साधना, आराधना और यकीन आज भी विज्ञान के तमाम चमत्कारों पर भारी पड़ता है।

काशी रहस्य: संतान की चाहत मे हैं परेशान,तो संतानेश्वर महादेव देंगे ये वरदान!

ये भी पढ़ें- कर्ज के जंजाल से चाहिए मुक्ित तो करो ऋणहरेश्वर महादेव की भक्ति

यहीं अमृतेश्वर महादेव देते हैं दीर्घायु का वरदान
संतानेश्वर महादेव का मंदिर काशी में कालभैरव से चौखम्बा की ओर जाने वाली गली में मकान नम्बर के। 34/4 में स्थित है। मंदिर कब बना इसका कोई स्पष्ट इतिहास नहीं मिलता लेकिन काशी खंड में संतानेश्वर महादेव का उल्लेख है। शिव पुराण में भी इसका जिक्र है कि अगर काशी के संतानेश्वर महादेव में किसी नि:संतान दम्पत्ति ने जलाभिषेक कर बिल्वपत्र समर्पित किया तो उनका संतानवान होना सुनिश्चित है। मंदिर परिसर के अंदर ही मौजूद अमृतेश्वर महादेव भी अपना वजूद कायम किये हुए हैं। कहते हैं कि इन महादेव के दर्शन से कुंडली के अल्पायु लोग सभी संकटों और बाधाओं को जीतकर दीर्घायु होते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

ये भी पढ़ें- ये खाया तो पक्का बढ़ेगी आप की उम्र

National News inextlive from India News Desk

National News inextlive from India News Desk