अब खुलेगा राज
आध्यात्म से जुड़ी एक्सपर्ट मधु कोटिया ने एक वेबसाइट 'इंडिया टैरो डॉट कॉम' पर बताया कि कैसे व्यक्ित की आंखे देखकर उसका स्वभाव बताया जा सकता है। वैसे यह तरीका काफी हद तक कामगार भी साबित होता है।

काली आंखे :-
काली आंखों वाले लोग काफी रहस्यमयी होते हैं। इन्हें समझना थोड़ा कठिन होता है। यह किसी भी काम का पूर्वाभास बहुत जल्दी लगा लेते हैं। ये भरोसे के काबिल होते हैं और राज को राज रखने में माहिर होते हैं। इस तरह के लोग जिम्मेदार और वफादार भी होते हैं। साथ ही कर्मठ और आशावादी होते हैं।

भूरी आंखे :-

भूरी आंखे वाले लोग आकर्षक होते हैं। ये आत्मविश्वासी और रचनात्मक होते हैं। स्वभाव से दृढ़ निश्चयी होते हैं। हालांकि कभी-कभी यह दूसरों के सामने अपनी बात रखने में थोड़ा असहज महसूस करते हैं।

धुंधली आंखे :-
ऐसी आंखों वाले लोग स्वाभाविक, मौज-मस्ती और रोमांच पंसद होते हैं। ये समय के साथ चलना और परिस्िथतियों के साथ ढलना जानते हैं। ये साहसी होते हैं एक ही तरह की जीवनशैली से ऊब जाते हैं। लोग इनकी तरफ बड़ी सहजता से आकर्षित हो जाते हैं।

धूसर रंग की आंखे :-

धूसर रंग की आखों वाले प्रभावशाली, सशक्त और विनम्र होते हैं। ये बहुत कम आक्रामक होते हैं लेकिन जुनूनी होते हैं। ये काफी रोमांटिक होते हैं। इनकी अंदरूनी ताकत, विश्लेषणात्मक सोच और तार्किक क्षमता उन्हें किसी भी परिस्िथति में नेतृत्व करने के योग्य बनाती है।

हरी आंखे :-
हरी आंखों वाले लोग बुद्धिमान, जिज्ञासु और जीवंत स्वभाव के होते हैं। ये हर काम जोश के साथ करते हैं और खूबसूरत होते हैं। ऐसे लोग बेहद ईष्यालु भी होते हैं।

नीली आंखे :-
नीली आंखे वाले बेहद आकर्षक, शांत, तेज दिमाग और रिश्तों में विश्वास रखने वाले होते हैं। ये दूसरों को खुश रखने की कोशिश करते हैं। ये दयालु और गंभीर होते हैं। ये सब बातों पर गौर करने वाले बहिर्मुखी स्वभाव के होते हैं।

Hindi News from Bizarre News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk