सोफे पर अचानक उठा लेबर पेन
लियान ब्रेनन की उम्र 23 वर्ष है। एक दिन सोफे पर वह बैठी अपने बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी अचानक उसके पेट में दर्द शुरू हो गया। वह पहले से दो बच्चों की मां थी। तुरंत समझ गई कि यह लेबर पेन है। वह घबरा गई। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। इससे पहले वह कुछ कर पाती दर्द से वह बेतहाशा छटपटाने लगी। वह फर्श पर अकेले दर्द से कराह उठी।

आधे घंटे में हो गई डिलीवरी
तभी दर्द और नीम बेहोशी में उसने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया। वह सिंगल मदर थी और घर में अकेली थी। उसने किसी तरह हिम्मत जुटाई और न्यू बॉर्न बेबी को साफ करके नहलाना शुरू कर दिया। तभी एक पड़ोसी ने दरवाजा खटखटाया और अंदर आ गई। जब उसने हालात देखा तो वह तुरंत हरकत में आ गई। उसने एंबुलेंस कॉल की और मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

सबकुछ हो गया अचानक
लियान ने बताया कि वह पहले से दो बच्चों की मां हैं। इसलिए प्रेग्नेंसी के बारे में वह अच्छी समझ सकती हैं। लेकिन इस बार बिल्कुल कुछ पता नहीं चला। जब अचानक दर्द हुआ तब उन्हें समझ आया कि यह दर्द कैसा है। इससे पहले कि कुछ सोच-समझ पातीं वह मां बन चुकी थीं। वे इस सरप्राइज से बेहद खुश हैं। वह न्यू बॉर्न बेबी को नहला ही रहीं थीं कि पड़ोसी मदद के लिए आ गईं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk