PATNA : बेटी से मिलने के लिए दिल्ली जाना, एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी को काफी महंगा पड़ा। हमेशा मौके की तलाश में रहने वाले शातिर चोरों ने उनके खाली पड़े घर को पूरी तरह से खंगाल डाला। क्या किचेन और क्या बेडरूम, घर के एक-एक कमरे को शातिरों ने बड़ी फुर्सत से खंगाला। घर में रखे लाखों रुपए की ज्वेलरी, कीमती कपड़े और हजारों रुपए कैश की चोरी कर कर ली। चोरी का ये मामला है राजीव नगर थाना के मजिस्ट्रेट कॉलोनी का। जहां रिटायर्ड आईएएस अधिकारी कृष्ण कान्त त्रिपाठी का घर है। गुरुवार की सुबह घर में चोरी होने का खुलासा हुआ। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गई। उस वक्त रिटायर्ड आईएएस अपने घर पर नहीं थे। क्0 जनवरी को ही वो पटना से दिल्ली गए थे। जहां उनकी बेटी रहती है।

- टूटा मिला ताला

घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला था। घर के कमरे की हालात बिगड़ी हुई थी। लॉकर के लॉक भी टूटे हुए थे। किचेन में भी सारे सामान बिखरे पड़े थे। छानबीन के बाद फैमिली वालों को पता चला कि घर से सोने की तीन चेन, दो अंगूठी और क्0 हजार रुपए कैश गायब हैं। इसके साथ ही हजारों रुपए के कीमती कपड़े भी अपनी जगह से गाय मिले। घर की हालत को देख लाखों रुपए के संपत्ति की चोरी किए जाने की संभावना है।

- फैमिली वाले के बयान पर एफआईआर

घर में चोरी होने की जानकारी सबसे पहले गार्ड सुनील उर्फ पप्पू को हुई। फिर उसने नजदीक में रहने वाले विनोद पांडेय को इसकी जानकारी दी। वो मौके पर पहुंचे और पूरी वारदात से वाकिफ हुए। फिर इन्होंने कृष्णकान्त त्रिपाठी को कॉल कर चोरी होने की बात बताई। विनोद पांडेय के बयान पर ही राजीव नगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

- रडार पर दाई और केयर टेकर

घर की रखवाली करने के करने के लिए बतौर केयर टेकर सुनील कुमार का आना-जाना होता था। वहीं पूरे घर की सफाई के लिए दाई डेली आती थी। मामले की जानकारी मिलने पर राजीव नगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पूरे मामले की छानबीन की गई। चोरी के इस वारदात में पुलिस ने दाई और केयर टेकर दोनों को अपने रडार पर ले रखा है। हालांकि रिटायर्ड आईएएस अधिकारी ने चोरी के मामले में केयर टेकर के शामिल होने से इनकार किया है। जबकि थानेदार मृत्युंजय ने साफ किया कि पूरे मामले की छानबीन चल रही है। जो भी जांच के दायरे में आएंगे, उनसे पूछताछ की जाएगी.्