JAMSHEDPUR : पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान चल रहा है। साफ-सफाई को लेकर समाज के हर तबके के लोगों को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है, लेकिन इसमें कई रोड़े भी हैं। इस देशव्यापी अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों की सोच बदलने के साथ संसाधनों की भी जरूरत है। गंदगी न फैले, इसके लिए वेस्ट मैनेजमेंट को बेहतर बनाना होगा। जमशेदपुर की बात करें तो यहां वेस्ट मैनेजमेंट में काफी खामियां हैं। मानगो इलाके की आबादी ख् लाख से ज्यादा है पर यहां कचरा डंप करने के लिए मात्र भ्भ् डस्टबीन है।

कहां फेंके कचरा?

हाथों में झाड़ू लेकर घर, गली, मुहल्ले की भले ही कितनी भी सफाई करे ले, पर जब तक कचरे का सही डिस्पोजल नहीं होगा, साफ-सफाई के लिए की गई सारी मेहनत बेकार चली जाएगी। मानगो क्षेत्र के लोग कुछ ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं। सफाई के बाद कचरा कहां फेंके, लोगो के सामने यह सबसे बड़ी समस्या है। इलाके में ना तो डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन की व्यवस्था है और ना ही पर्याप्त संख्या में डस्टबीन रखे गए हैं। ऐसे में घरो या दुकानों में से निकलने वाला कचरा रोड पर चला आता है।

ब् हजार लोगो पर एक डस्टबीन

मानगो की आबादी करीब ख् लाख ख्फ् हजार है। हर रोज यहां करीब ब्0 सॉलिड म्यूनिसिपल वेस्ट का जेनरेशन होता है, पर इस वेस्ट को इकट्ठा कर उसके प्रॉपर डिस्पोजल की व्यवस्था की जा सके इसके मानगो नोटिफाइड एरिया कमिटी द्वारा सिर्फ भ्भ् डस्टबीन रखे गए हैं, यानि करीब चार हजार की आबादी पर एक डस्टबीन। पर्याप्त संख्या में डस्टबीन नहमीं होने की वजह से इस वेस्ट का एक बड़ा हिस्सा सड़कों, गलियों और दूसरे खुले स्थानों में बिखरा पड़ा दिखता है। डिमना रोड में रहने वाले लोगों ने बताया कि कुछ महीने पहले डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन की व्यवस्था की गई थी। हर महीने कुछ पैसे लेकर घरों से कचरा उठाया जाता था। पर यह व्यवस्था ज्यादा दिनों तक नही चली। एमएनएसी के एक कर्मचारी ने बताया कि एनजीओ द्वारा यह व्यवस्था शुरु की गई थी पर बाद में उन्होंने काम बंद कर दिया। उन्होंने कहा की एमएनएसी द्वारा फिलहाल ऐसी कोई व्यवस्था नही की गई है।

डस्टबीन के बाहर पड़ा रहता है कचरा

डस्टबीन की संख्या कम होने की वजह से कचरा फेंकने में परेशानी तो होती है, साथ ही जो डस्टबीन है उनका कचरा भी रोज नही उठाया जाता है। ऐसे में डस्टबीन भरने की वजह से कचरा आस-पास फैला रहता है। मानगो गोलचक्कर के पास रखे गए ऐसे डस्टबीन के आस-पास दुकान लगाने वाले लोगो ने बताया की डस्टबीन से कचरा हो रोज नही उठाया जाता है, जिसकी वजह से कचरा हर तरफ फैलता है। कुछ ऐसा ही नजारा कई डस्टबीन्स के आस-पास देखने को मिलता है।