रियल लाइफ में ऐसी है दंगल गर्ल फातिमा सना शेख,जरा नजर तो डालते चलो
फातिमा शेख का जन्म आंध्रप्रदेश के हैदराबाद में 11 जनवरी 1992 को हुआ था। इनकी स्कूलिंग मुंबई के सेंट जेवियर हाईस्कूल से हुई और ग्रेजुएशन मीठीबाई कॉलेज से पूरा किया।

रियल लाइफ में ऐसी है दंगल गर्ल फातिमा सना शेख,जरा नजर तो डालते चलो
वैसे कैमरे के सामने वो फिल्म 'दंगल' से ही नहीं आईं। पांच साल की उम्र में ही इन्होंने बॉलीवुड में कदम रख दिया था। आप जानकर चौंक जाएंगे कि 1997 में फिल्म 'चाची 420' में कमल हासन और तब्बू की बच्ची का किरदार जिसने निभाया, वो फातिमा शेख ही थीं। इसके बाद इन्होंने 'बड़े दिलवाले', 'वन टू का फोर', 'बिट्टू बॉस' और 'आकाशवाणी' जैसी फिल्मों में भी काम किया।

पढ़ें इसे भी : 2016 में ये रहीं बॉलीवुड की पांच बेहतरीन फिल्में

रियल लाइफ में ऐसी है दंगल गर्ल फातिमा सना शेख,जरा नजर तो डालते चलो
इसके साथ ही फातिमा कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आईं। धारावाहिक 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' में इन्होंने सुमन का किरदार निभाया।


रियल लाइफ में ऐसी है दंगल गर्ल फातिमा सना शेख,जरा नजर तो डालते चलो
फिल्म 'चाची 420' में सुपरस्टार कमल हासन और 'वन टू का फोर' में शाहरुख खान जैसे स्टार के साथ काम करने का मौका भी इन्हें मिल चुका है।

पढ़ें इसे भी : पिता फिल्मों में करते हैं छोटे-मोटे रोल वहीं बेटी है सबसे मंहगी चाइल्ड आर्टिस्ट


रियल लाइफ में ऐसी है दंगल गर्ल फातिमा सना शेख,जरा नजर तो डालते चलो
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करने के दौरान इन्हें ऐसा लगा कि ये अपना बचपन खो रही हैं। ऐसा सोचकर इन्होंने तुरंत एक्टिंग छोड़ दी। वहीं कुछ समय बाद इनको जब फिर एक्टिंग की दुनिया याद आने लगी तो कुछ बड़े होकर इन्होंने फिर से इंडस्ट्री की ओर यूटर्न ले लिया। इस तरह से एक बार फिर वो लौट आईं एक्टिंग करने के लिए।


रियल लाइफ में ऐसी है दंगल गर्ल फातिमा सना शेख,जरा नजर तो डालते चलो
वापस एक्टिंग की दुनिया में लौटने की मंशा लिए इन्होंने फिर से ऑडीशंस देने शुरू किए। इसी दौरान इन्होंने बतौर फोटोग्राफर भी काम करना शुरू किया। इसमें कोई दो राय नहीं है कि वह एक बेहतरीन फोटोग्राफर हैं। यहां इन्होंने दो विज्ञापनों के लिए एक सीनेमेटोग्राफर को भी असिस्ट किया।

पढ़ें इसे भी : आमिर खान की 'दंगल' देखने वाले भी नहीं पकड़ पाए फिल्म की यह गलतियां


रियल लाइफ में ऐसी है दंगल गर्ल फातिमा सना शेख,जरा नजर तो डालते चलो
इसी दौरान वो साथ में कई फिल्मों के लिए ऑडीशंस भी देती जा रही थीं। इसके लिए वो पूरे-पूरे दिन लंबी लाइनों में भी लगती थीं। फिर एक दिन फाइनली इन्होंने फिल्म 'दंगल' में गीता फोगाट के रोल के लिए छह लेवल के ऑडीशंस को पार कर लिया।


रियल लाइफ में ऐसी है दंगल गर्ल फातिमा सना शेख,जरा नजर तो डालते चलो
फातिमा एक्टिंग करने के साथ ही साथ एक बेहतरीन डांसर भी हैं। इनके डांस को देखकर आप भी शॉक्ड हो जाएंगे कि वाकई ये इतना गजब डांस भी कर लेती हैं।


रियल लाइफ में ऐसी है दंगल गर्ल फातिमा सना शेख,जरा नजर तो डालते चलो
फोटोग्राफी, एक्टिंग और डांसिंग के अलावा फातिमा शेख को कला का भी बहुत ज्ञान है। इनके स्केचेस और ड्रॉइंग को आप देखते ही रह जाएंगे।


रियल लाइफ में ऐसी है दंगल गर्ल फातिमा सना शेख,जरा नजर तो डालते चलो
कुल मिलाकर फातिमा शेख कई हुनर का समंदर अपने अंदर समेटे हुए हैं। खुद आमिर खान ने इनको अपने अंडर में एक साल बतौर इंटर्न काम सिखाया है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk