- दो दिन तक रहेगा घना कोहरा

- छाएंगे बादल, होगी बारिश

LUCKNOW: करवट बदलते मौसम से इस बार मौसम विज्ञानी भी हैरान हैं। पहले घनघोर बारिश, चटख धूप और फिर घना कोहरा। पिछले कई दिनों से लगातार मौसम बदल रहा है। अब अगले तीन दिन बाद फिर से बारिश की सम्भावना मौसम विज्ञानी जता रहे हैं। हालांकि उसके बाद फिर से मौसम साफ हो जाएगा।

चटख धूप से बढ़ा तापमान

शुक्रवार को सुबह हल्की धुंध के बाद मौसम साफ हो गया। दोपहर में तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। दिन में तेज धूप के कारण मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान क्7.भ् डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 8.फ् डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों तक सुबह कोहरा छाया रहेगा उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। सोमवार को फिर मौसम बदलेगा और बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बारिश होने की सम्भावना है।

न उतारे गर्म कपड़े

डॉक्टर्स के अनुसार हवाओं में ठंड अभी भी है। तेज धूप के कारण गर्म कपड़े न हटाएं। लगातार बदल रहे मौसम में गर्म कपड़े पहनने जरूरी हैं। इस समय आपकी जरा सी लापरवाही आपको अस्पताल पहुंचा सकती है। खास तौर से बच्चों और बूढ़ों को ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यक्ता है।