- कुछ पहाड़ी जिलों में बारिश और ऊंची पहाडि़यों पर हिमपात संभव - दून में 10 दिसम्बर के बाद बन रहे बारिश के आसार DEHRADUN : दून में अगले दो दिन तक आमतौर पर बादल छाये रह सकते हैं, लेकिन इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि एक सप्ताह के बाद दून में बारिश के आसार बन रहे हैं। फिलहाल राज्य के चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। फ्भ्000 फीट से अधिक ऊंचाई वाली पहाडि़यों पर बर्फ गिर सकती है। दून में अभी बारिश नहीं मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले दो दिन देहरादून में आसमान में बादल छाये रह सकते हैं। इससे दिन के तापमान में कुछ कमी भी आ सकती है, लेकिन फिलहाल दून में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग का यह भी अनुमान है कि दून में क्क् दिसम्बर के बाद दो या तीन दिन तक बारिश हो सकती है। हालांकि इस स्थिति पर अभी नजर रखी जा रही है। दिन का तापमान हुआ कम रविवार को आसमान में बादल रहने से दून में दिन के तापमान में करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान ख्ब्.ख् डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से क् डिग्री सेल्सियस अधिक था। रविवार को अधिकतम तापमान ख्ख्.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान में विशेष फर्क नहीं पड़ा। सोमवार को भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान ख्ख् डिग्री और 8 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है। क्ख् से बारिश संभव मौसम विभाग को फिलहाल जो आउटपुट मिल रहे हैं, उसके अनुसार क्क् दिसम्बर से तीन दिन तक देहरादून सहित पूरे राज्य में बारिश और ख्0000 फीट तक की ऊंचाई वाली पहाडि़यों पर बर्फ गिरने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी इस स्थिति पर नजर रखी जा रही है और अगले कुछ दिनों में स्थिति और साफ हो जाने की संभावना है।