DEHRADUN : दो दिन की जबरदस्त गर्मी के बाद मंगलवार को दोपहर बाद दूनवासियों को कुछ राहत मिलने की संभावना है। हालांकि तेज हवाएं चलने से कुछ परेशानियां भी सामने आ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शहर में आंशिक रूप से बादल छाये रहने और दोपहर बाद या शाम को तेज धूलभरी हवाएं चलने के बाद बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में फ्8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

फ्9 डिग्री रहा तापमान

सोमवार को भी दूनवासियों को जबरदस्त गर्मी से दो-चार होना पड़ा। हालांकि शहर के अधिकतम तापमान में रविवार के मुकाबले कुछ कमी जरूर आई, लेकिन इसके बावजूद पारा फ्9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लगातार दूसरे दिन में लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ा। दिन के समय सड़कों पर कम ही लोग निकले। इस बीच कई इलाकों में बिजली कटने से लोगों की परेशानी बढ़ गई।

चार जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार शाम से अगले ब्8 घंटे तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है, जबकि चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने के साथ 70 से 80 किमी। रफ्तार से हवाएं चलने और ख्000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।