- वेदर डिपार्टमेंट ने सात दिनों में जताई है 80 एमएम बारिश की संभावना

- प्री मानसून दो दिन बाद हो जाएगा खत्म, मानसून होगा हावी, भीगेगा शहर

<

- वेदर डिपार्टमेंट ने सात दिनों में जताई है 80 एमएम बारिश की संभावना

- प्री मानसून दो दिन बाद हो जाएगा खत्म, मानसून होगा हावी, भीगेगा शहर

BAREILLY:

BAREILLY:

पिछले करीब 7 दिनों से तेज धूप और उमस से बेहाल हो रहे शहरवासियों को जल्द ही बारिश की फुहारों का तोहफा मिलने वाला है। वेदर एक्सपर्ट के फोरकास्ट के मुताबिक बिहार में ठहरा मानसून अब पूर्वाचल में दो दिन में आ जाएगा, जिसके बाद वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा। फिर लगातार तीन दिनों तक झमाझम बारिश से शहरवासी भीगने को तैयार रहें। ऐसी संभावना जताई जा रही है। फिलहाल ट्यूजडे को दिन भर तेज धूप खिलने से लोग दिन भर पसीने से भीगते नजर आए।

80 एमएम बारिश की संभावना

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी वेदर फोरकास्ट के मुताबिक आगामी भ् से म् दिनों में पर्वतों से सटे मैदानी इलाकों में आकाश में रह-रहकर घने बादल छाएंगे। दिन और रात के तापमान में गिरावट होने से गर्मी से राहत मिलेगी। मैक्सिमम टेम्प्रेचर फ्ख्.ब् से फ्ब्.फ् डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्प्रेचर ख्ब्.भ् से ख्म्.ख् डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। हवा में अधिकतम नमी की मात्रा 7ख् से 9ब् प्रतिशत तक दर्ज होगी। ब्.7 से म्.9 किमी प्रति घंटे की गति से चल रही हवा की दिशा पूर्व-दक्षिण-पूर्व रहेगी। मौसम का यह मिजाज मानसून आने के लक्षण दिखा रहा है। ऐसे में आगामी दिनों में करीब 80 एमएम बारिश होने की सम्भावना है।

मौसम पर पूरी तरह मानसून का मिजाज हावी हो रहा है। जल्द ही शहर में मानसून की दस्तक होने से झमाझम बारिश होगी।

डॉ। जेपी गुप्ता, डायरेक्टर, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र