- अधिकतम तापमान में आई 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

- बदली होने से चिलचिलाती धूप से लोगों को मिली राहत

KANPUR : हवा का रुख एकदम से बदलने पर मौसम के मिजाज ने भी यू टर्न ले लिया है। पारा एकदम से गिर 36.6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर जाने से लोगों को बिलबिला देने वाली गरमी से काफी हद तक राहत मिली। हालांकि यह राहत केवल 48 घंटे की है, उसके बाद फिर पारा उछाल मारेगा।

मौसम ने 24 घंटे के अंदर रुख पलटा है। सोमवार को अब तक का सबसे ज्यादा तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। रात से ही हवा का रुख बदलने से लोगों को राहत मिलने लगी। मंगलवार की सुबह अपने साथ बदली भी लेकर आी, जिससे पूरे दिन धूप में चिलचिला देने वाली गरमी नहीं रही है।

हवा का रुख हुआ पुरवइया

अभी मौसम का मिजाज कैसा रहेगा। इस सवाल पर चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वेदर साइंटिस्ट डॉ। अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि हवा का रुख बदल कर पुरवइया हो गया है। जिससे अधिकतम तापमान में करीबन 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि न्यूनतम तापमान बढ़कर 26.2 पर आ गया। साथ ही वातावरण में नमी का प्रतिशत 90 हो जाने से लोगों को उमस भरी गरमी का सामना करना पड़ा। अगले 48 घंटे के दौरान आकाश पर बादल छाए रहने से पारा 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। कहीं-कहीं स्थानीय स्तर पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद आसमान साफ होने से पारा फिर चढ़ने लगेगा।

एक हफ्ते में पारे की चाल

26 अप्रैल - 41.8 - 21.7

27 अप्रैल - 41.2 - 22.6

28 अप्रैल - 41.8 - 21.8

29 अप्रैल - 42.2 - 21.0

30 अप्रैल - 42.4 - 21.7

1 मई - 42.0 - 20.7

2 मई - 44.4 - 24.2