- बक्सर जेल की दीवार फांदकर भागे 5 कुख्यातों नहीं लगा सुराग

- एक फांसी जबकि चार अन्य हैं आजीवन कारावास के सजायाफ्ता

BUXAR/PATNA : भोपाल जेल ब्रेक के बाद पूरे देश की जेलों में अलर्ट है लेकिन बिहार का बक्सर जेल इससे अछूता रहा जिसका नतीजा सामने है। सुरक्षा को चुनौती देते हुए भ् कुख्यात कैदी शनिवार की देर रात जेल की दीवार लांघ गए। जानकारी के बाद हड़कंप मच गया और छापेमारी शुरू हो गई लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं लग सका। फरार कैदियों में एक को फांसी और चार को उम्रकैद की सजा मिली हुई है। दूसरी तरफ जेल आईजी ने लापरवाही के आरोप में तीन जेल कर्मियों को सस्पेंड कर जांच के लिए दो सदस्यीय टीम लगा दिया है।

- ख्ब् घंटे में बनाया प्लान

कैदियों ने भागने का प्लान ख्ब् घंटा पहले ही तैयार किया था। इसके लिए उन्होंने बीमारी का बहाना बनाया। इसी प्लान के तहत गुरुवार को जेल के अस्पताल में भर्ती हो गए। यहां उन्हें धनवंतरि वार्ड नंबर ख्9 में रखा गया था।

- जर्जर खिड़की बना जरिया

इन कैदियों ने शुक्रवार की रात लगभग ढाई बजे के आस पास अस्पताल के वार्ड की जर्जर खिड़की को तोड़ दिया फिर चद्दर और गमछे में लोहे के पाइप को बांध उसकी सीढ़ी बनाई। इसी के सहारे वह क्8 फीट की दीवार फांद गए।

- शिफ्ट बदला तो मचा हड़कंप

भोर में जब फ् बजे बंदी रक्षकों का शिफ्ट बदला तो गणना में पांच कैदी कम मिले। इसके बाद जेल में हड़कंप मच गया। जेल अधिकारियों ने तत्काल जिला पुलिस बल सहित जेल आईजी और डीएम को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएम रमण कुमार, आरक्षी अधीक्षक उपेन्द्र कुमार शर्मा और अनुमंडलाधिकारी गौतम कुमार मौके पर पहुंचे

- भागने का मिला पूरा समय

कैदियों ने दो शिफ्ट के बीच का समय चुना था ताकि भागने का पूरा मौका मिल सके। यही कारण था कि जब तक जेल प्रशासन को जानकारी हुई तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस की छानबीन में पता चला कि पांचों ठोरा पुल की तरफ से जेल की दीवार फांदने के बाद किसी वाहन पर सवार होकर भागे थें।

- वर्ष ख्0क्क् में ब्रेक हुई थी जेल

इससे पहले भी केंद्रीय कारा बक्सर में घटना हो चुकी है। क्8 दिसंबर-ख्0क्क् को जेल की दीवार फांद कर नक्सली संतोष पासवान और राजू राम फरार हुए हो गए थे।

फरार कैदी - जिला - सजा

प्रजीत सिंह (इंद्रगाछी, मोतिहारी) : फांसी

सोनू पाण्डेय (धनगाई, आरा) : उम्रकैद

उपेंद्र साह (धनगाई, आरा) : उम्रकैद

देवधारी राय (ओसरिया गांव, सारण) : उम्रकैद

सोनू सिंह (ब्रह्मपुर कांट का निवासी, बक्सर) : उम्रकैद

कब क्या हुआ

- शुक्रवार रात क्ख् बजे शिफ्ट बदलने के साथ जेल परिसर का रूटीन राउंड लगा।

- ख् से ख्.फ्0 बजे के बीच कैदियों ने चादर व गमछे में लोहे के पाइप के टुकड़े को लपेट सीढ़ी बनाई और फरार हो गए ।

- फ् बजे भोर में कक्षपालों को शिफ्ट बदलने के दौरान गणना में जेल ब्रेक की हुई जानकारी।

- फ्.क्भ् बजे जेल अधीक्षक को सूचना मिली और टीम के साथ छानबीन में जुट गए

- ब्.क्भ् बजे सुबह डीएम और एसपी को सूचना दी गई।

- ब्.फ्0 बजे सुबह पूरे जिले की नाकाबंदी कर दी गई।

- ब्.ब्भ् बजे डीएम, एसपी, एसडीएम व डीएसपी जेल पहुंचे।

- शनिवार को फ् कक्षपालों को जेल आईजी ने सस्पेंड कर दिया।

- आईजी ने दो अधिकारियों की जांच टीम बनाकर ख्ब् घंटे में मांगी रिपोर्ट।

टीबी वार्ड की जर्जर खिड़की तोड़ कैदी फरार हुए हैं। सूचना मिलते ही जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है।

उपेन्द्र शर्मा, एसपी

घटना की जांच के लिए टीम भेजी गई है। प्रथम दृष्टया लापरवाही के मामले में तीन कक्षपालों को सस्पेंड कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट ख्ब् घंटे में मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

- आनंद किशोर, जेल आईजी