चेहरे पर तिल! सिर्फ ब्‍यूटी स्‍पॉट ही नहीं खोलता है आपके तमाम राज

मेष

मेष राशि के किसी व्यक्ित के मस्तिष्क के बीचो-बीच अगर तिल है तो इसका अर्थ है कि संबंधित व्यक्ति बहुत सक्रिय है और अच्छा व्यवसायिक बन सकता है। ऐसे लोगों का विवाहित जीवन बहुत सुखद रहता है। परंतु अगर यह तिल मस्तिष्क के बाएं हिस्से में है तो इसे आपके लिए अनुकूल नहीं माना जाएगा।

चेहरे पर तिल! सिर्फ ब्‍यूटी स्‍पॉट ही नहीं खोलता है आपके तमाम राज

वृषभ

इस राशि के ज्यादातर व्यक्ितयों के गालों पर अवश्य तिल देखा जा सकता है। ऐसा कहा गया है जिनके गालों पर तिल होता है उनका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है। खेलों के प्रति भी इनका विशेष लगाव होता है। वृषभ राशि के जातकों के कानों के आसपास तिल होना बताता है कि वह व्यक्ति जब परिपक्व उम्र तक पहुंच जाएगा तो उसके पास ढेर सारी धन दौलत होगी और वह एक आलीशान जीवन का मालिक होगा।

चेहरे पर तिल! सिर्फ ब्‍यूटी स्‍पॉट ही नहीं खोलता है आपके तमाम राज

मिथुन

मिथुन राशि के किसी व्यक्ित का अगर कांधे पर तिल होता है तो यह उसके अहंकारी और अत्याधिक उग्र स्वभाव का परिचायक है। ऐसा व्यक्ति ताउम्र झगड़े करता है। लेकिन अगर यह तिल दाहिने कांधे पर है तो यह दर्शाता है कि वह व्यक्ति बहुत स्वाभिमानी और बौद्धिक होगा। मिथुन राशि के जातकों के बगल में तिल होना बताता है कि वह व्यक्ति पैदा ही नाम और शोहरत कमाने के लिए हुआ है।

चेहरे पर तिल! सिर्फ ब्‍यूटी स्‍पॉट ही नहीं खोलता है आपके तमाम राज

कर्क

कर्क राशि के व्यक्ितयों की कोहनी में तिल होना बताता है कि ऐसा व्यक्ति उम्रभर ट्रैवल करता रहेगा और ऐसे लोगों को जीवन में कई बार विवाह भी करना पड़ सकता है। कर्क राशि के जातकों के सीने पर तिल की मौजूदगी उन्हें निराश बनाती है, वे अपने जीवन से हमेशा नाराज और असंतुष्ट रहते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में कभी सच्चे दोस्त नहीं मिलते। पेट पर तिल होता है तो यह बताता है कि वह व्यक्ति बहुत शातिर और स्मार्ट है।

चेहरे पर तिल! सिर्फ ब्‍यूटी स्‍पॉट ही नहीं खोलता है आपके तमाम राज

सिंह

सिंह राशि के पुरुषों की कलाई पर तिल होता है तो यह उन्हें रचनात्मक प्रकृत्ति देता है। आप हमेशा अपने सर्कल में छाए रहते हैं, कहीं ना कहीं ये सब आपकी कमजोरी भी बन गया है। सिंह राशि के वो पुरुष जिनकी पीठ पर तिल होता है उन्हें अपने जीवन में बहुत बड़े-बड़े संघर्ष करने पड़ सकते हैं। लेकिन इन संघर्षों में उन्हें सफलता प्राप्त होती है।

चेहरे पर तिल! सिर्फ ब्‍यूटी स्‍पॉट ही नहीं खोलता है आपके तमाम राज

कन्या

कन्या राशि के वो व्यक्ित जिनके हाथ पर तिल होता है वे जन्म से ही बहुत ऊर्जावान और सक्रिय होते हैं। इनके लिए जीवन बहुत आसान है, ये ज्यादा परेशानियां या चिंताएं मोल नहीं लेते। कन्या राशि के जातकों की अंगुलियों पर अगर तिल है तो यह इस बात का परिचायक है कि आप बिल्कुल भी विश्वास के योग्य इंसान नहीं हैं।

चेहरे पर तिल! सिर्फ ब्‍यूटी स्‍पॉट ही नहीं खोलता है आपके तमाम राज

तुला

तुला राशि के व्यक्ितयों की पीठ के निचले हिस्से पर तिल होना बताता है कि उस इंसान को जीवन में बहुत सी परेशानियां उठानी पड़ सकती है।

चेहरे पर तिल! सिर्फ ब्‍यूटी स्‍पॉट ही नहीं खोलता है आपके तमाम राज

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के व्यक्ितयों की नाक पर तिल होना बताता है कि वे एक आदर्श इंसान हैं, वे बहुत अच्छे दोस्त, अच्छे प्रेमी और ईमानदार साथी हैं। आपकी ये खूबियां दुनिया पहचानेगी।

चेहरे पर तिल! सिर्फ ब्‍यूटी स्‍पॉट ही नहीं खोलता है आपके तमाम राज

धनु

धनु राशि के व्यक्ितयों की जांघों पर तिल वाले व्यक्ति अपने साहस की वजह से पहचान बनाते हैं। ये लोग बहुत फ्लेक्सिबल होते हैं और ज्यादा बहस नहीं करते, परिश्रम करने की क्षमता इनमें गजब की होती है। लेकिन ये लोग अपने विवाह या प्रेम संबंधों के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करते, जिस कारण इनका पार्टनर इनसे हमेशा निराश रहता है।

चेहरे पर तिल! सिर्फ ब्‍यूटी स्‍पॉट ही नहीं खोलता है आपके तमाम राज

मकर

मकर राशि के लोगों का तिल अगर टांगों पर होता है तो ये उनके लिए बहुत अशुभ होता है। आपका जीवन पूर्ण रूप से नकारात्मकता से भरा हुआ है, छोटी-छोटी खुशी पाने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ती है।

चेहरे पर तिल! सिर्फ ब्‍यूटी स्‍पॉट ही नहीं खोलता है आपके तमाम राज

कुंभ

कुंभ राशि के पुरुषों के टखने पर अगर तिल होता है तो वे अपनी कायरता की वजह से प्रसिद्ध होंगे और महिलाएं अपने साहस की वजह से।

चेहरे पर तिल! सिर्फ ब्‍यूटी स्‍पॉट ही नहीं खोलता है आपके तमाम राज

मीन

मीन राशि के व्यक्ितयों की एड़ी पर तिल होना बताता है कि उस व्यक्ति पर विश्वास करना बहुत मुश्किल है। जिस काम में ये लोग शामिल होते हैं वे काम इनकी वजह से पूर्ण नहीं होता। लोग आपको कभी अपना नहीं समझ सकते।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk