A, B और C तीन पेपर शीट होती हैं
स्टैंडर्ड पेपर साइज का इस्तेमाल 20वीं सदी में शुरु हुआ था। आज ज्यादातर देशों में इंटरनेशनल पेपर साइज स्टैंडर्ड ISO 216 का उपयोग किया जाता है। बेसिकली यह जर्मन के DIN 476 स्टैंडर्ड पर बेस्ड है। इसमें सबसे पॉपुलर साइज A, B और C शीट हैं। लेकिन हम यहां सिर्फ A सीरीज की बात करेंगे।

कैसी होती है A-sheet
A शीट एक स्टैंडर्ड पेपर है। इसको इस तरह डिजाइन किया जाता है कि, जब हम पेपर को आधा मोड़ते हैं तो आपको बड़े पेपर के आकार के दो छोटे-छोटे पेपर मिलते हैं। हालांकि पेपर को मोड़ने के बाद जो दो नई शीट तैयार होती हैं उनका डाइमेंशन बड़े पेपर की तुलना में कम होगा। लेकिन लंबाई और चौड़ाई का अनुपात समान होगा।

कहां से पैदा हुआ a4-size पेपर,जानें इसके पीछे का लॉजिक
उदाहरण : यदि आप A0 शीट को आधा करते हैं तो आपको A1 साइज के दो पेपर मिलेंगे। अब यदि आप A1 शीट को आधा करते हैं तो इसमें A2 शीट के दो पेपर मिलेंगे।

कैसे तय करते हैं इसका साइज
जैसा कि ऊपर बताया गया कि A साइज के सभी पेपर समान अनुपात में होते हैं। इसको समझने के लिए थोड़ा गणित लगाना पड़ेगा। जैसे कि A0 शीट की लंबाई 46.8 सेमी और चौड़ाई 33.1 सेमी होती है, यानी कि इसका साइज (841 mm x 1189 mm) होता है। अब यदि इसका वॉल्यूम निकालें तो आंसर आता है 1189/841 = 1.414

कहां से पैदा हुआ a4-size पेपर,जानें इसके पीछे का लॉजिक
अब आपने ऊपर देखा कि पेपर चाहे A8 साइज हो या A0, सभी का अनुपात समान (1.414) है।

Technology News inextlive from Technology News Desk