-स्टेशन रोड स्थित होटल में पति ने महिला को प्रेमी के साथ पकड़ा

-व्हाट्सएप नंबर हैक कर पति रख रहा था नजर, घंटों चला हंगामा

BAREILLY: सोशल साइट व्हाट्सएप से अब लोग बेवफा पत्‍ि‌नयों पर नजर रख रहे हैं। सैटरडे को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में महिला को प्रेमी के साथ पकड़ा गया, तो हंगामा हो गया। पति ने महिला का व्हाट्सएप हैक कर लिया था और उस पर लगातार नजर रख रहा था। पति ने महिला के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने महिला के साथ पकड़े गए युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया है और महिला को उसके रिश्तेदार की सुपुर्दगी में दे दिया है।

डेढ़ साल पहले की थी लव मैरिज

वीर सावरकर नगर निवासी सेल्स एग्जीक्यूटिव पहले सीसीटीएनएस में जॉब करता था। उसकी बदायूं निवासी युवती से करीब 3 साल पहले मुलाकात हुई थी। दोनों को आपस में प्यार हो गया और उन्होंने 15 फरवरी 2016 को लव मैरिज कर ली। उनके 6 महीने का बच्चा भी है। युवती शिक्षा विभाग में अनुदेशक के पद पर है और वह मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट होल्डर है। युवक ने बताया कि शादी के बाद उनकी पत्‍‌नी अपने दोस्तों के साथ मिलने जाती थी। इस पर उन्हें शक हुआ तो उन्होंने पत्‍‌नी की निगरानी रखनी शुरू कर दी। उन्होंने करीब दो महीने पहले साफ्टवेयर के जरिए पत्‍‌नी का व्हाट्सएप नंबर हैक कर लिया और उसके मेसेज पढ़ने लगा। पत्‍‌नी व्हाट्सएप चैट डिलीट कर देती थी, लेकिन वह मेसेज का स्क्रीन शॉट प्रूफ के तौर पर सेव कर लेता था।

मैसेज पढ़कर रखी नजर

युवक ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने मेसेज पढ़ा कि उनकी पत्‍‌नी ने बदायूं निवासी प्रेमी सुरेंद्र के व्हाट्सएप पर चैट में लिखा कि वह 17 जून को उसी होटल मे मिलेंगे, जिसमें पहले मिले थे। इस पर उन्होंने पत्‍‌नी को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया। उन्होंने पत्‍‌नी से बहाना किया कि वह लखनऊ काम से जा रहा है, लेकिन वह बरेली में ही रहा। इसके अलावा अपने भाई व दोस्तों के साथ मिलकर पत्‍‌नी का पीछा किया। जैसे ही पत्‍‌नी स्टेशन रोड स्थित होटल में पहुंची तो पति ने पुलिस बुला ली और होटल के कमरे से पत्‍‌नी को युवक के साथ पकड़ लिया।

होटल से लेकर थाने तक हंगामा

होटल में ही जैसे ही महिला और उसका प्रेमी पकड़ा गया तो हंगामा शुरू हो गया। प्रेमी ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी गई। वहीं महिला ने भी हंगामा शुरू कर दिया। महिला कांस्टेबल उसे पकड़कर कोतवाली लायी। अचानक पुलिस की रेड से होटल मालिक ने भी हंगामा किया, लेकिन पुलिस के सामने उनकी न चली। होटल के कमरे में आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। महिला ने पकड़े गए युवक को रिश्तेदार बताया है।

तो क्या सट्टा खेलने आयी थी

महिला की मानें तो होटल में पकड़ा गया युवक उसका प्रेमी नहीं है। वह क्रिकेट मैच पर सट्टा खेलती है। पकड़ा गया युवक भी सट्टा खेलता है। चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों में सट्टे में काफी रकम हार गई थी। वह इंडिया पाकिस्तान के फाइनल मैच पर सट्टा लगाने के लिए होटल में आयी थी। वह सुरेंद्र को सट्टे में लगाने के लिए ज्वैलरी भी लेकर आयी थी। महिला ने बताया कि उसका शादी से पहले भी अफेयर था। इस बार में पति को जानकारी थी। महिला ने पति पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पति के घर वालों का आरोप है कि महिला का कैरेक्टर ठीक नहीं है। वह ससुर को साथ में बियर पीने के लिए कहती थी और बेधड़क गालियां देती थी।

महिला के पिता हॉस्पिटल में एडमिट

कोतवाली में जब सभी पहुंचे तो यहां भी जमकर हंगामा हुआ। पति ने महिला के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने प्रेमी का शांतिभंग में चालान कर दिया। महिला पति के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। जब पुलिस ने महिला के परिजनों के बारे में पता किया, तो पता चला कि महिला के पिता नोएडा के हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उसका भाई वहीं पर है। इस पर पुलिस ने महिला के एक रिश्तेदार को बुलाकर उसके सुपुर्द कर दिया है।

फ्राइडे को भी पकड़ा गया था मामला

व्हाट्सएप से पत्‍‌नी की बेवफाई का मामला फ्राइडे को भी प्रेमनगर में पकड़ा गया था। प्रेमनगर की महिला की खुर्जा में शादी हुई थी। महिला फोन पर बात करती थी। शक होने पर पति ने महिला का व्हाटसएप हैक कर लिया था। फ्राइडे को जब महिला प्रेमी से मिली तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

महिला को पति ने प्रेमी के साथ पकड़वाया है। पति ने महिला का व्हाट्सएप हैक किया था। युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है।

रोहित सिंह सजवान, एसपी सिटी बरेली