- नहीं मिलेगी राहत, रहेगा घना कोहरा

LUCKNOW: लगातार तीन दिन से पड़ रही कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा लोगों के लिए आफत बना हुआ है। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से लोग बेहाल हैं। रविवार को दिन सूर्यदेव कुछ देर के लिए चमके जरूर लेकिन वह लोगों को ठंड से बहुत ज्यादा राहत नहीं दे सके। लोग ठंड के मारे कांपते नजर आए।

रविवार को सुबह से ही भयानक ठंड थी। दोपहर में हल्की धूप निकली लेकिन उससे कुछ खास राहत न मिली। बर्फीली हवाओं के कारण लोग बेहाल रहे। रविवार ाके अधिकतम तापमान क्म्.क् डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान ब्.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से फ् डिग्री कम रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरान अधिकतम तापमान क्8 और न्यूनतम तापमान भ् डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। घना कोहरा छाया रहेगा।