- कम होता जा रहा दिन-रात में टेम्परेचर का अंतर

- बीते दस दिन में अधिकतर समय बादलों में छिपा रहा सूरज

<- कम होता जा रहा दिन-रात में टेम्परेचर का अंतर

- बीते दस दिन में अधिकतर समय बादलों में छिपा रहा सूरज

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। घर के अन्दर से लेकर बाहर कहीं भी सुकून नहीं मिल रहा। कोल्ड वार के दौर में सूरज के दर्शन भी दुर्लभ हो गए हैं। हाल यह है कि लोगों को रात की ठंड ने दिन में सताना शुरू कर दिया है। गलन के मारे लोगों का बुरा हाल है। फिलहाल तो मौनी अमावस्या से पहले इसमें राहत के आसार नहीं दिख रहे।

जानलेवा बनती जा रही ठंड

इन दिनों कड़ाके की ठंड में लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। खुली हवा में सांस लेना दूभर होता जा रहा है। दिन में भारी गलन और रात में कोहरे ने ठंड को और भी ज्यादा जानलेवा बना दिया है। आए दिन ठंड से मरने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। इसके पीछे बड़ी वजह दस दिन से ज्यादा बीतने के बाद भी सूरज का न निकलना है।

पिछले कुछ दिन से यही हाल

दिसम्बर लास्ट और नए साल के पहले दिन हुई जोरदार बारिश के बाद दो तीन दिन के लिए सूरज के दर्शन हुए। इसके बाद से सूरज बादलों की ओट में जाकर छुपा तब से धूप का दीदार ही नहीं हो सका। यही कारण है कि लोगों को रात जैसी गलन का एहसास दिन में हो रहा है।

इसे आंकड़ों की जुबानी भी समझा जा सकता है। पिछले कुछ दिनों के मौसमी आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो साफ है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अब ज्यादा फर्क नहीं बचा है।

दिन में बारह रात में दस

पिछले कुछ दिनों के अन्दर तेजी से दिन और रात का तापमान करीब पहुंचता जा रहा है। भारत मौसम विभाग विभाग के मुताबिक फ्राइडे को इलाहाबाद का अधिकतम तापमान क्ख्.म् डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान क्0.फ् डिग्री सेल्सियस रहा। साफ है कि दिन और रात के तापमान में केवल ख्.फ् डिग्री सेल्सियस का ही डिफरेंस है। इससे लोगों को रात जैसी गलन दिन में महसूस हो रही है।

मौनी अमावस्या से पहले राहत नहीं

इस बावत इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में ज्योग्राफी डिपार्टमेंट के प्रो। बीएन मिश्र से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहने वाला है। मौनी अमावस्या से पहले इसमें राहत के आसार नहीं दिख रहे। उन्होंने कहा कि कोई एक बदलाव आंधी पानी का भी कारण बन सकता है। इससे मौसम और भी खराब होगा। हालांकि, राहत वाली बात यह है कि न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं है।

घर बैठे जान सकते हैं मौसम का हाल

इन दिनों सभी की नजरें पल पल मौसम का हाल जानने पर टिकी होती हैं। कईयों को इसके लिए अगले दिन अखबार में छपने वाले समाचार का इंतजार होता है। वैसे आप भी अगर घर बैठे मौसम का हाल जानना चाहते हैं तो भारत मौसम विज्ञान विभाग का टोल फ्री नम्बर डायल करके किसी भी शहर के मौसम की जानकारी ले सकते हैं। टोल फ्री नम्बर क्800क्80क्7क्7 डायल करने पर आपसे हिन्दी और इंग्लिश भाषा का आप्शन पूछेगा। आप्शन नम्बर डायल करने पर आपको अपने शहर का एसटीडी कोड डायल करना होगा। इसके बाद आपको मौसम का पूरा विवरण सुनने को मिल जाएगा। इसमें वर्तमान के अलावा अगले दिन भी जानकारी मिल जाएगी।