when a mother told his son how to treat a women
mother, treat a women, women, Home Is The First School, First School, Violence Against Women, Violence
जरूर पढ़ें : जब मां ने यौन शोषण वाली टिप्पणी पर बेटे को दिया फेसबुक पर करारा जवाब
बच्चे की पहली शिक्षक मां होती है। मां अपने बच्चें को दुनिया की भीड़ में सही और गलत के बीच फर्क बताती है। कुछ ऐसा ही हुआ जब एक लड़के ने महिलाओं के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और उसकी मां ने उसे फिर से एक शिक्षा दी जिसे वो कभी नहीं भूल पाएगा। 

हाई स्पिरिट नाम के कैफे मैनेजमेंट पर हैं आरोप
महिलाओं के सश्क्तीकरण के लिए दुनिया का हर देश उन्हें मजबूत बना रहा है। महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ सोशल मीडिया पर भी कई अभियान चल रहे हैं। ट्विटर पर मी टू नाम का एक ऐसा ही कैंपेन चलाया जा रहा है। यौन शोषण की शिकार महिलाएं अपनी कहानी इस ट्विटर हैंडल के जरिए दुनिया को बता रही हैं। ये कैंपने भारत में भी काफी लोकप्रिय हुआ। पुणे में हाई स्पिरिट नाम के एक कैफे मैनेजमेंट के खिलाफ कई महिलाएं आगे आईं है। सोशल मीडिया पर सक्रिय कई महिला ब्लॉगर और एक्टिविस्ट इस कैफे के प्रबंधन के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगा रही हैं। 
https://img.inextlive.com/inext/singh-a1-181017.jpg
महिलाओं ने सोशल मीडिया पर दर्ज की सख्त प्रतिक्रिया
मामले की गंभीरता को देखकर कई लोग इस मुहिम का मजाक उड़ाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसे ही एक शख्स ने फेसबुक पर एक आपत्तिनजक पोस्ट किया और लिखा कि इसमें क्या दिक्कत है अगर कुछ महिलाएं मेरे साथ छेड़खानी करती हैं। फेसबुक पर इस शख्स का पोस्ट कुछ इस तरह है ‘ मुझे मजा आएगा अगर महिलाएं मेरे साथ छेड़खानी करेंगी, क्या हाई स्पिरिट ये भी ऑफर करता है। सोशल मीडिया पर ये कमेंट पोस्ट करते समय युवक ने नहीं सोचा होगा कि उसे वो जबाव देगा जिसने उसे जन्म दिया है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस लड़के के आपत्तिनजक पोस्ट का जबाव उसकी मां ने दिया। 
https://img.inextlive.com/inext/doughter%20181017.jpg
लड़के की मां ने दिया जवाब
लड़के की मां ने पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा है कि 
‘बेटा मुझे तुमपर गर्व है, लेकिन ऐसे घटिया मजाक पर मैं तुम्हारा कभी समर्थन नहीं करूंगी। यौन शोषण और छेड़खानी एक ऐसी चीज है जिससे हरेक महिला को अपनी जिंदगी में कभी ना कभी झेलना ही पड़ा है। मैं भी इस चीज से गुजरी हूं। तुम बहुत अच्छी तरह से जानते हो कि मैं एक पॉलिटिकल स्टूडेंट थी लेकिन एक वार्ड या संसदीय क्षेत्र हैंडल करने के बजाय मुझे किचन हैंडल करने दे दिया गया। वो साल 1994 का था। मुझे उन महिलाओं पर बहुत गर्व है जिन्होंने तुम्हारे पोस्ट पर टिप्पणी की है और तुम्हारा विरोध किया है लेकिन मैं या फिर मेरी जैसी दूसरी महिला ऐसा नहीं कर सकती। मैं भी तुम्हारे इस पोस्ट से काफी आहत हूं और इस महीने के बाकी दिन मैं तुम्हें थाली में खाना सजाकर नहीं दे सकूंगी। मैं इस बारे में तुमसे व्यक्तिगत रूप से बात करना चाहती थी लेकिन तुम्हें हर चीज फेसबुक पर लिखना पसंद है इसलिए मैंने सोचा तुम्हें इसी प्लेटफॉर्म पर जवाब हूं। इससे पहले कि तुम अपने पिता से इस बारे में शिकायत करो मैं तुम्हारे पापा को थैंक्स कहना चाहूंगी उन्होंने इस पोस्ट को लिखने में मेरी मदद की। ग्रामर की मेरी गलतियों के लिए सॉरी।
https://img.inextlive.com/inext/son%20181017.jpg
लड़के को अंदाजा भी नहीं था कि उसकी इस आपत्तिनजक पोस्ट का जबाव उसकी मां देंगी। सोशल मीडिया पर मां और बेटे की पहचान छुपा दी गई है।
https://img.inextlive.com/inext/son-2%20181017.jpg

हाई स्पिरिट नाम के कैफे मैनेजमेंट पर हैं आरोप

महिलाओं के सश्क्तीकरण के लिए दुनिया का हर देश उन्हें मजबूत बना रहा है। महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ सोशल मीडिया पर भी कई अभियान चल रहे हैं। ट्विटर पर मी टू नाम का एक ऐसा ही कैंपेन चलाया जा रहा है। यौन शोषण की शिकार महिलाएं अपनी कहानी इस ट्विटर हैंडल के जरिए दुनिया को बता रही हैं। ये कैंपने भारत में भी काफी लोकप्रिय हुआ। पुणे में हाई स्पिरिट नाम के एक कैफे मैनेजमेंट के खिलाफ कई महिलाएं आगे आईं है। सोशल मीडिया पर सक्रिय कई महिला ब्लॉगर और एक्टिविस्ट इस कैफे के प्रबंधन के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगा रही हैं। 

जरूर पढ़ें : जब मां ने यौन शोषण वाली टिप्‍पणी पर बेटे को दिया फेसबुक पर करारा जवाब

महिलाओं ने सोशल मीडिया पर दर्ज की सख्त प्रतिक्रिया

मामले की गंभीरता को देखकर कई लोग इस मुहिम का मजाक उड़ाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसे ही एक शख्स ने फेसबुक पर एक आपत्तिनजक पोस्ट किया और लिखा कि इसमें क्या दिक्कत है अगर कुछ महिलाएं मेरे साथ छेड़खानी करती हैं। फेसबुक पर इस शख्स का पोस्ट कुछ इस तरह है ‘ मुझे मजा आएगा अगर महिलाएं मेरे साथ छेड़खानी करेंगी, क्या हाई स्पिरिट ये भी ऑफर करता है। सोशल मीडिया पर ये कमेंट पोस्ट करते समय युवक ने नहीं सोचा होगा कि उसे वो जबाव देगा जिसने उसे जन्म दिया है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस लड़के के आपत्तिनजक पोस्ट का जबाव उसकी मां ने दिया। 

जरूर पढ़ें : जब मां ने यौन शोषण वाली टिप्‍पणी पर बेटे को दिया फेसबुक पर करारा जवाब

लड़के की मां ने दिया जवाब

लड़के की मां ने पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा है कि 

‘बेटा मुझे तुमपर गर्व है, लेकिन ऐसे घटिया मजाक पर मैं तुम्हारा कभी समर्थन नहीं करूंगी। यौन शोषण और छेड़खानी एक ऐसी चीज है जिससे हरेक महिला को अपनी जिंदगी में कभी ना कभी झेलना ही पड़ा है। मैं भी इस चीज से गुजरी हूं। तुम बहुत अच्छी तरह से जानते हो कि मैं एक पॉलिटिकल स्टूडेंट थी लेकिन एक वार्ड या संसदीय क्षेत्र हैंडल करने के बजाय मुझे किचन हैंडल करने दे दिया गया। वो साल 1994 का था। मुझे उन महिलाओं पर बहुत गर्व है जिन्होंने तुम्हारे पोस्ट पर टिप्पणी की है और तुम्हारा विरोध किया है लेकिन मैं या फिर मेरी जैसी दूसरी महिला ऐसा नहीं कर सकती। मैं भी तुम्हारे इस पोस्ट से काफी आहत हूं और इस महीने के बाकी दिन मैं तुम्हें थाली में खाना सजाकर नहीं दे सकूंगी। मैं इस बारे में तुमसे व्यक्तिगत रूप से बात करना चाहती थी लेकिन तुम्हें हर चीज फेसबुक पर लिखना पसंद है इसलिए मैंने सोचा तुम्हें इसी प्लेटफॉर्म पर जवाब हूं। इससे पहले कि तुम अपने पिता से इस बारे में शिकायत करो मैं तुम्हारे पापा को थैंक्स कहना चाहूंगी उन्होंने इस पोस्ट को लिखने में मेरी मदद की। ग्रामर की मेरी गलतियों के लिए सॉरी।

जरूर पढ़ें : जब मां ने यौन शोषण वाली टिप्‍पणी पर बेटे को दिया फेसबुक पर करारा जवाब

लड़के को अंदाजा भी नहीं था कि उसकी इस आपत्तिनजक पोस्ट का जबाव उसकी मां देंगी। सोशल मीडिया पर मां और बेटे की पहचान छुपा दी गई है।

जरूर पढ़ें : जब मां ने यौन शोषण वाली टिप्‍पणी पर बेटे को दिया फेसबुक पर करारा जवाब

National News inextlive from India News Desk